सड़क पर उड़ रही धूल से ग्रामीण परेशान

Updated at : 19 Apr 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उड़ रही धूल से ग्रामीण परेशान

रामगढ़वा : निर्माणाधीन एनएच 28ए पर भैसड़ा से लेकर गम्हरिया तक उड़ रही धूल के कारण सड़क पर वाहनों का चलना कठिन हो गया है. अपनी जान जोखिम में डाल कर लोग सड़कों पर चलने को विवश हैं. निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क पर नियमित रूप से पानी नहीं पटाया जा रहा […]

विज्ञापन
रामगढ़वा : निर्माणाधीन एनएच 28ए पर भैसड़ा से लेकर गम्हरिया तक उड़ रही धूल के कारण सड़क पर वाहनों का चलना कठिन हो गया है. अपनी जान जोखिम में डाल कर लोग सड़कों पर चलने को विवश हैं.
निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क पर नियमित रूप से पानी नहीं पटाया जा रहा है. इस कारण सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही से धूल उड़ रहे हैं. सड़क के किनारे स्थित भैसड़ा, मुरला, सिसवनिया, रामगढ़वा, आमोदेई, रघुनाथपुर, गम्हरिया के लोग काफी परेशान हैं. इसके बावजूद निर्माण कंपनी द्वारा सड़क पर पानी नहीं पटाया जा रहा है. कंपनी की ओर से केवल थाना चौक से लेकर हनुमान मंदिर चौक तक पानी गिराने का काम किया जा रहा है. इसको लेकर अब लोगों में आक्रोश पनपने लगा है.
एक बार सुगौली की तरफ जाने या आने पर कपड़ा तो धूल से सन जाता है. धूल कण सांस के रास्ते फेफड़े को भी असमय संक्रमित कर रहे हैं. इससे आक्रोशित लोग सड़क पर पानी देने की मांग करने लगे है. लोगों की माने तो नियमानुकूल प्रतिदिन सुबह शाम सड़क निर्माण कंपनी को सड़क पर पानी देना है. लेकिन कंपनी अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है जिसको लेकर लोगपरेशान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन