मेहसी में पांच लाख का डाका

Updated at : 31 Aug 2013 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
मेहसी में पांच लाख का डाका

तेतरिया, मोतिहारीः मेहसी थाना क्षेत्र के अमवा गांव में गुरुवार की देर रात डकैती हुई. इस दौरान गृहस्वामी अमीर ठाकुर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में डकैतों ने तीन लाख नकद सहित पांच लाख की संपत्ति लूट ली. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब 11.30 बजे पंद्रह बीस की […]

विज्ञापन

तेतरिया, मोतिहारीः मेहसी थाना क्षेत्र के अमवा गांव में गुरुवार की देर रात डकैती हुई. इस दौरान गृहस्वामी अमीर ठाकुर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में डकैतों ने तीन लाख नकद सहित पांच लाख की संपत्ति लूट ली. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब 11.30 बजे पंद्रह बीस की संख्या में आये डकैतों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया.

बाहर सोये गृहस्वामी सहित अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया और घर खुलवा कर लूटपाट की. इस दौरान प्रतिरोध करने पर अमीर ठाकुर व एक अन्य को लाठी से मारकर घायल कर दिया. लूट-पाट कर सामान सहित डकैत भाग निकले. इस बाबत गृहस्वामी ठाकुर ने बताया कि सभी डकैतों की उम्र 20 से 30 के बीच थी, सभी ने नकाब पहना हुआ था. गृहस्वामी ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर बचाया था. इसका तीन लाख रुपया नकद सहित गहना, कपड़ा आदि करीब पांच लाख की संपत्ति लूट ली.

इस संबंध में मेहसी थानाध्यक्ष रामप्रमोद सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के पुत्र मनोज ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरोह को चिह्न्ति कर छापेमारी की जा रही है. इधर, घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन