गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड का शूटर कृष्णा गिरफ्तार
Updated at : 17 Apr 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव की गोली मार हत्या करने वाला सहनी गिरोह का शॉर्प शूटर कृष्णा यादव पकड़ा गया है. उसे छतौनी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है़ उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो कारतूस का खोखा, दो सेलफोन, चार सिमकार्ड व तीन हजार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव की गोली मार हत्या करने वाला सहनी गिरोह का शॉर्प शूटर कृष्णा यादव पकड़ा गया है. उसे छतौनी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है़
उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो कारतूस का खोखा, दो सेलफोन, चार सिमकार्ड व तीन हजार रुपये नकद बरामद हुआ है़ यह जानकारी डीएसपी गौरीशंकर सिंह ने दी़ उन्होंने बताया कि कृष्णा के दो साथी रवि सहनी व सुदामा यादव पहले ही पकड़े जा चुके हैं. कृष्णा रांची भाग निकला था़ उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर था़ इसके आधार पर पता चला कि गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने आ रहा है़
पुलिस ने छतौनी बस स्टैंड के पास बस से उतरते ही कृष्णा को दबोच लिया़ उन्होंने बताया कि पूछताछ में कृष्णा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है़ उसने खुलासा किया है कि अजय की हत्या के लिए राजीव राय ने जेल में बंद राजन सहनी व चंदन राम को चार लाख रुपये दिये थ़े
हत्या का कॉन्ट्रैक्ट लेने के बाद राजन ने सुदामा को फोन किया. सुदामा काम करने के लिए तैयार हो गया. इसके लिए सुदामा ने रवि व कृष्णा से सम्पर्क किया़ तीनों जेल गेट पर पहुंच़े राजन के बताये अनुसार तीनों अपराधी पतौरा मिशन चौक गय़े वहां राजीव से मुलाकात हुई़ राजीव ने 25 हजार रुपये एडवांस देकर कहा कि गोली सिर में मारनी है, ताकि दुश्मन बचे नहीं.
उसने पहले तो एजेंसी के कार्यालय में घुस अजय की हत्या करने को कहा, लेकिन तीनों इसके लिए तैयार नहीं हुए़ कार्यालय से लौटते वक्त हत्या का प्लान बना. प्लान के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीनों अपराधी आठ अप्रैल की रात छतौनी चौक से अजय का पीछा करते हुए को-ऑपरेटिव बैंक के पास कनपट्टी में गोली मार दी. डीएसपी ने कहा कि राजीव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है़
छापेमारी में छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, मेहसी थानाध्यक्ष रवि कुमार सहित रंगदारी सेल के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, दारोगा ललित विजय तिवारी, अवधेश झा, मिथिलेश कुमार पांडेय, अमरेंद्र कुमार झा, पीपरा थानाध्यक्ष रणवीर झा, छतौनी के दारोगा याकूब अली, रविरंजन राम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




