स्कूलों में तालाबंदी जारी
Updated at : 17 Apr 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : समान काम के लिये समान वेतन की मांग के समर्थन में जिले के विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग के कार्यालयों में 8 वें दिन गुरुवार को भी तालाबंदी रही. मौके पर प्रमोद कुमार यादव, विवेक भूषण, मोहम्मद फखरुद्दीन, रीता गुप्ता, शिवशंकर यादव, नवीन कुमार, उपेंद्र पासवान, नीरज कुमार, अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे. बिहार […]
विज्ञापन
मोतिहारी : समान काम के लिये समान वेतन की मांग के समर्थन में जिले के विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग के कार्यालयों में 8 वें दिन गुरुवार को भी तालाबंदी रही. मौके पर प्रमोद कुमार यादव, विवेक भूषण, मोहम्मद फखरुद्दीन, रीता गुप्ता, शिवशंकर यादव, नवीन कुमार, उपेंद्र पासवान, नीरज कुमार, अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे.
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के नेतृत्व में एकता रैली मीना बाजार चौक से निकाली गयी, जो जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय के गेट पर सभा करके समाप्त की गयी़ मौके पर भाग्यनारायण चौधरी, नंदकिशोर उपाध्याय, भूपेंद्र कुमार लाल, विरेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, नसीर आलम, जगत सिंह, शिवलाल महतो, विनोद ठाकुर, महमद ईशा, जगत सिंह, शिवलाल सहनी, ललन किशोर वर्मा, भूपेंद्र कुमार लाल, शंभु लाल यादव मौजूद थे.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में दूसरे दिन धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मौके पर अध्यक्ष सीताराम यादव, हरिश्चंद्र चौधरी, डॉ रंजीत कुमार, प्रभुनाथ राय, विजय कुमार सिंह, रहमतुल्लाह, नजीउल्लाह खान, जफर एकबाल, रत्नेश कुमार सिंह, अरुण प्रकाश पांडेय, कीर्ति कुमारी, मोहम्मद असलम, सुशांत, नवल किशोर पासवान, हीरालाल साह, सलीम अंसारी, अजय शाही, विमल प्रकाश आर्य, ललन यादव, मृत्युंजय कुमार, सचिन प्रभात, विपुल कुमार, अविनाश कुमार, अविनाश सुमन, लोकेश कुमार पांडेय, बुन्नीलाल ठाकुर मौजूद थे.
भारतीय मजदूर संघ के हॉस्पिटल चौक स्थित कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष हिमांशु भारद्वाज व संयोजक केशव कश्यप की संयुक्त अध्यक्षता में टीइटी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई़ बैठक में सभी प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया़ बैठक में सरकार द्वारा अंदोलनकारी शिक्षकों के खिलाफ लिये गये निर्णय नो वर्क नो पे के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया़ मौके पर सचिव अश्विनी कुमार, सुजीत कुमार, राकेश कुमार, पिंटू तिवारी, सुरेश गुप्ता, दयाशंकर मिश्र, सन्नी कुमार, पुरनेश तिवारी, दिनेश कुमार, अलका गौतम, अर्पणा लकड़ा, शिवकुमार साह, कमलेश यादव मौजूद थे.
चकिया. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ व नियोजित शिक्षक महासंघ के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा़ संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया़ धरना को संबोधित करते हुए शिक्षिका नेता पूनम कुमारी ने समान काम के लिए समान वेतन को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कहीं़ धरना को अनिल कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, अब्दुल कादिर, प्रमोद कुमार राय, अरुण पांडेय, श्यामल कुमार, रीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, कुमकुम कुमारी, माला कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, इंद्रजीत यादव, विजय कुमार, रजनीश तिवारी, आदित्य मानस, संदीप पाठक, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, जयप्रकाश गिरि सहित अन्य ने संबोधित किया़
कल्याणपुर. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही़ अध्यक्षता अमरदीप कुमार उर्फ गोलू सिंह ने की़ मौके पर अमित कश्यप, लालाबाबू प्रसाद, अशोक पांडेय, सुरेश ठाकुर, अनिश अख्तर, भूपानारायण राय, रीना कुमारी, अनिता पांडेय, ममता कुमारी, बबिता कुमारी मौजूद थे.
केसरिया. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल आठवें दिन भी गुरुवार को जारी रही़ प्रखंड के सभी विद्यालयों में ताला लगे रह़े शिक्षक नेता नवनीत भारती के नेतृत्व में शिक्षकों ने बैठक कर अगली रणनीति तय की़ मौके पर जितेंद्र सिंह, विनोद राय, मोहम्मद आलम, टुनटुन सिंह, चंदन पांडेय मौजूद थे.
तुरकौलिया. नियोजित शिक्षकों की ओर से बीआरसी से निकाले गये जुलूस में अरविंद कुमार पांडेय, शिवकुमार यादव, रामाकांत यादव, धर्मेद्र कुमार, मनीष श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, विजय सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जावेद आलम, नेयाज अहमद, पुष्पा सिन्हा, जुलेखा प्रवीण, विद्यावती कुमारी शामिल थीं.
संग्रामपुर. बीआरसी परिसर में धरना पर मनोज पाठक, राकेश कुमार शर्मा, विभाष चंद्र, अखिलेश्वर बैठा, नेसार अख्तर, अनुपमा कुमारी, रजनी कुमारी, शबीना खातून, अजय कुमार सिंह, विरेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार, विरेंद्र बैठा बैठे हुए हैं.
मधुबन. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही.़ शिक्षकों ने बीआरसी पर धरना दिया़ शिक्षकों के समर्थन में वितरहित शिक्षाकर्मी व अन्य शिक्षण समुदाय के लोगों ने भी समर्थन दिया है़ मौके पर लक्ष्मीदेवी, सच्चिदानंद सिंह कॉलेज के उप प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह, मो आलम, मो सरफराज, रामबाबू सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विद्यानंद चौधरी, जीतेन्द्र निषाद, रामबाबू प्रसाद, ललिता कुमारी आदि शिक्षक मौजूद थ़े
सुगौली. प्रखंड नियोजित शिक्षकों ने जारी हड़ताल के क्रम में गुरुवार को आठवें दिन बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया़ मौके पर संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार, रूपेश मिश्र, नीलिमा कुमारी, कुमुद कुमारी, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, मोहम्मद कमरूल जमा, बाबूलाल बैठा, प्रमोद श्रीवास्तव मौजूद थ़े
बंजरिया. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की बैठक बीआरसी कार्यालय झखिया में संघ के अध्यक्ष रामएकबाल सहनी की अध्यक्षता में हुई. शिक्षकों की टीम ने सभी विद्यालयों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, जहां सभी विद्यालय बंद पाया गया. मौके पर राजकुमार, सुजीत राम, हरेंद्र प्रसाद, सुबोध कुमार, मोहम्मद अमानुल्लाह, रविंद्र साह, धीरेंद्र कुमार, मोहम्मद आलम, सुनील ठाकुर, मोहम्मद कलिमुल्लाह मौजूद थे.
चिरैया. नियोजित शिक्षकों की गुरुवार को महादेव साह उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई बैठक में भारत भूषण प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार यादव, रीता कुमारी, कुमारी नीलू, अच्छेलाल प्रसाद, संजय कुमार, भाग्यनारायण प्रसाद यादव, रामपृत राम, रंजीत कुमार, हिमांशु कुमार, धर्मेद्र पासवान, सुरेंद्र प्रसाद यादव शामिल थे.
अरेराज. नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से हड़ताल के आठवें दिन सरस्वती मंदिर परिसर में गुरुवार को नियोजित की समीक्षात्मक बैठक संतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. महामंत्री रामाकांत प्रसाद चौरसिया ने शिक्षकों से शुक्रवार को शिक्षा मंत्री पीके शाही की अरथी जुलूस में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया़ मौके पर सचिव जयप्रकाश सिंह, प्रकाश तिवारी, बलिस्टर चौधरी, परितोष तिवारी, मंटू मिश्र, सुनील गुप्ता, आसनारायण राम, सोनू कुमार राम, रमेश गिरि, काशीनाथ ओझा, अरविंद कुमार, चंद्रकिशोर गुप्ता, वेदप्रकाश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी, वीणा कुमारी, सौभाग्य लक्ष्मी मौजूद थीं.
कोटवा. प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने आठवें दिन भी विद्यालय का पठन-पाठन बंद कर बीआरसी कार्यालय के सामने धरना दिया गया़ कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,
शिक्षा मंत्री पीके शाही की अरथी जुलूस गाजे-बाजे के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रखंड परिसर में निकाली. जहां सीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया़ मौके पर अजय कुमार, दीपनारायण यादव, पंकज कुमार सिंह, अखलाख अहमद, विरेंद्र मिश्र, श्यामाकांत पांडेय, सरफराजुद्यीन, यास्मिन सबा, मंजु कुमारी, रागिनी कुमारी, दीपा श्री श्यामल,रंजना कुमारी मौजूद थ़े
सुगौली : थाना क्षेत्र के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के रघुनाथपुर में विवाहिता के साथ दहेज को लेकर मारपीट करने तथा जहर देकर मारने का मामला प्रकाश में आया है़ इसको लेकर पीड़िता खुशबू ने अपने पति सद्दाम हुसैन सहित ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ मामले में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़िता की सास मजुदीन नेशा खातून व परिवारवालों के सहयोग से जबरन जहर पिलाया़ ग्रामीणों के सूचना देने पर पीड़िता के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, जहां से उसे अचेतावस्था में प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया़ साथ ही इसकी सूचना पर थाना और निरीक्षक राजू कुमार ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है़
प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता से बुधवार को दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल दहेज में मांगी तथा नहीं देने पर मारपीट कर जहर देने का आरोप लगाते हुए अपने पति सद्दाम हुसैन, सास मजुदीन खातून, दादी पैरून नेशा व ससुर अबुलैश मियां को आरोपित किया है़ इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जहर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है वहीं आरोपित घर छोड़कर फ रार है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




