केसरिया में किसान से छह लाख की लूट

Updated at : 16 Apr 2015 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
केसरिया में किसान से छह लाख की लूट

केसरिया : केसरिया में झपटमार गिरोह के बदमाशों ने ढेकहां निवासी किसान राधाशरण सिंह से केसरिया चौक के समीप से छह लाख लूट लिये. घटना बुधवार की है. श्री सिंह केसरिया बाजार स्थित एसबीआइ शाखा से पैसा निकाल झोला में रख घर जा रहे थे. झोला उनकी साइकिल के हैंडिल में लटका हुआ था. इसी […]

विज्ञापन
केसरिया : केसरिया में झपटमार गिरोह के बदमाशों ने ढेकहां निवासी किसान राधाशरण सिंह से केसरिया चौक के समीप से छह लाख लूट लिये. घटना बुधवार की है. श्री सिंह केसरिया बाजार स्थित एसबीआइ शाखा से पैसा निकाल झोला में रख घर जा रहे थे. झोला उनकी साइकिल के हैंडिल में लटका हुआ था. इसी दौरान वह रास्ते में केसरिया चौक पर एक भूंजा की दुकान रुके.
दुकान पर भूंजा खाने के दौरान ही बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मार कर रुपये से भरा थैला लेकर भाग निकले. घटना के तत्काल बाद राधाशरण सिंह ने मोबाइल से घटनास्थल से ही पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची केसरिया पहुंची ने इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि बहुत जल्द अपराधियों को चिह्न्ति कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन