कुव्यवस्था के खिलाफ तालाबंदी व सड़क जाम
Updated at : 16 Apr 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ बिहार नवयुवक सेना के सदस्यों ने बुधवार को जम कर नारेबाजी की़ अस्पताल में तालाबंदी कर मुख्य द्वार को जाम कर दिया़ सुबह 11 से 1:30 बजे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा़ इस दौरान न तो किसी को अस्पताल कैंपस में जाने दिया गया, न […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ बिहार नवयुवक सेना के सदस्यों ने बुधवार को जम कर नारेबाजी की़ अस्पताल में तालाबंदी कर मुख्य द्वार को जाम कर दिया़ सुबह 11 से 1:30 बजे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा़ इस दौरान न तो किसी को अस्पताल कैंपस में जाने दिया गया, न ही बाहर निकलने दिया गया़ बिहार नवयुवक सेना अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग पर अड़े हुए थ़े
उनका कहना था कि मरीजों को अस्पताल से दवाई नहीं मिलती़ डॉक्टर भी समय पर ड्यूटी नहीं आत़े कुछ डॉक्टर आते भी हैं तो अपनी हाजिरी बना कर वापस लौट जाते हैं. वे मरीजों को दवाई उपलब्ध कराने व सुबह आठ से दो बजे से चिकित्सकों की ड्यूटी सुनिश्चित कराने की मांग की़ इधर सेना के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत पांडेय आजाद ने कहा कि अस्पताल के कुछ लोग भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है़.
प्रशासन को उन्हें चिह्न्ति करना होगा़ उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी होगी. जब तक प्रशासन सख्त कदम नहीं उठायेगा, तब तक अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं होगा़ उन्होंने कहा कि मरीजों को दवाई व चिकित्सकों की ड्यूटी में सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा़ इधर अस्पताल के उपाधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता कहा कि जिलाधिकारी व सिविल सजर्न को दवा की कमी से अवगत करा दिया गया है़ कुछ दवा उपलब्ध है, जिसे सील किया गया है़
उन्होंने व्यवस्था में बहुत जल्द सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद बिहार नवयुवक सेना के सदस्य शंत हुए और जाम समाप्त हुआ़ मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अमित सिंह, पंकज पांडेय, मुकेश् साह, आकाशदीप, भोला पांडेय, टुनटुन सिंह, मिंटु मिश्र, छोटू कुमार सहित अन्य मौजूद थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




