विश्वास के रिश्ते का हुआ कत्ल
Updated at : 16 Apr 2015 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

सुगौली : पिछले दिनों मोतिहारी कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय यादव को मोतिहारी में अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उनका उपचार पटना के एक निजी नर्सिग होम में चल रहा था. जहां उनकी मौत मंगलवार की देर रात हो गयी. सुगौली नगर पंचायत वार्ड न0 11 के […]
विज्ञापन
सुगौली : पिछले दिनों मोतिहारी कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय यादव को मोतिहारी में अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उनका उपचार पटना के एक निजी नर्सिग होम में चल रहा था.
जहां उनकी मौत मंगलवार की देर रात हो गयी. सुगौली नगर पंचायत वार्ड न0 11 के निमुई गांव निवासी स्व सुखदेव प्रसाद यादव अधिवक्ता के पुत्र अजय यादव का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया.
ग्रामीण राकेश यादव ने यह कह फूट-फूट कर रोने लगे की गांव का एक भला आदमी काल के गाल में समा गया. उनका कहना था कि हत्यारोपित को फांसी की सजा मिलना चाहिए. अजय यादव के बारे में बताया कि जब वे गांव आते थे, गांव की जरू रतों का ख्याल रखते थे. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्मेद्र कुमार नायक ने कहा कि अजय स्वभाव से अच्छे व्यक्ति थे.
चचेरे भाई हरिनारायण प्रसाद ने बताया की एक ऐसा इनसान जो हमेशा गांव की भलाई में ही लगा रहता था, जालिमों ने उसकी जान ले ली. वहीं गांव में शव पहुंचने के बाद परिजन को रो-रो कर हाल बेहाल है. पत्नी शव पहुंचने के कुछ क्षण बाद पहुंची और शव से लिपट कर चीत्कार कर रोने लगी. पत्नी के बाद पुत्री पहुंची, वह भी पिता के शव के साथ लिपट कर रोने लगी. उसे परिजन संभालने में लगे रहे. पूरा गांव अजय यादव की मौत से सदमे में है. उधर, मृतक के घर के पास सुगौली थाना के एसआइ राजू कुमार, ए एस आइ अमजद हुसैन पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं. वहीं जिला से भी कुछ पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं.
मोतिहारी : कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव की मौत के साथ विश्वास के रिश्ते का भी कत्ल हो गया़ इस घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया है़ कल तक उनकी सलामती की दुआ करने में लगे लोग शव पहुंचते ही फफककर रो पड़े
उनके दरवाजे पर नम आंखों से लोग बरबस कह उठे, पैसों के लिए विश्वास के रिश्ते का कत्ल हुआ है़ साथ उठने-बैठने वाले ही इतनी नीच हरकत पर उतर जायेंगे तो किस पर विश्वास किया जाय़े
उनका गुस्सा अजय के बिजनेश पार्टनर गिरिजानंदन राय के पुत्र राजीव राय पर था़ उसने ही एजेंसी पर एकाधिकार को लेकर अजय की हत्या की सुपारी दी थी़ वह पिछले दो साल से अजय के खिलाफ साजिश रच रहा था़ गैस की कालाबाजारी सहित हिसाब-किताब में गड़बड़ी पर एतराज जताने का सिला उसने जान लेकर दिया़ लोगों में घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष था़ अब पुलिस के आगे की कदम पर निगाहें टिकी हैं.
कैसे उठेगी लाडली की डोली
हत्यारों ने अजय की जान ले ली़ अब उनकी लाडली के हाथ पीले कैसे होंग़े कैसे होगा कन्यादान, कौन देगा बेटी की डोली को कंधा़ इस तरह के कई सवाल अजय की बेवा कौशल्या लोगों से पूछ रही थी़ वह कभी अपने बच्चों से लिपट कर दहाड़ मार रही थी, तो कभी ढांढ़स बांधने वाले लोगों से दहाड़ मारते हुए वेदना भी सवाल पूछ रही थी़ उसके सवालों का जवाब किसी के पास नहीं था़ कलाई से टूटी चूड़ियां व उजड़े बाल उसके दुखों को बया कर रहा था़ किसी तरह आस-पड़ोस के लोगों ने कौशल्या व कृति को गाड़ी में बैठाया़ इस दौरान रोते-राते दोनों बेहोश हो गयी़ चेहरे पर पानी का छींटा भी बेअसर था़ होश में आने के बाद बार-बार दोनों बेहोश हो जा रहे थ़े
बताते है कि घटना के तीन महीना पहले से अजय अपनी बेटी कृति की शादी के लिए काफी बेचैन थ़े कृति मेडिकल की छात्र है़ उसके लिए अच्छे घर परिवार की तलाश में लगे हुए थ़े अपने करीबी लोगों के पास बैठते थे तो आज कल एक ही सवाल करते, कहते थे कोई अच्छा परिवार नजर में है तो बताइय़े बेटी की शादी कर निश्ंिचत हो जायेंग़े हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था़
हत्यारों ने ऐसी खिनौनी साजिश रची कि बेटी के हाथ पीला करने का सपना टूट गया़ बुधवार को भवानीपुर जिरात स्थित अजय के यादव निवास पर रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य था़ सड़क पर भीड़ थी़ चारों तरफ रोने-चीखने की आवाज, हर कोई रो रहा था, लेकिन रोने वाले ही एक-दूसरे को चुप करने में लगे हुए थ़े
पुत्र अनिवेश की खामोशी के साथ आंखों में खून उतर आया था़ उसकी आखों से नजर मिलाने की हिम्मत किसी के पास नहीं थी़ सब यही सोच रहे थे कि अगर उसने कोई सवाल पूछ दिया तो क्या जवाब देंग़े वह इंजीनियरिंग का छात्र है़ अभी पढ़ाई कर रहा है़ उधर, कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय राय की हत्या पर जिला राजद अध्यक्ष बच्चा प्रसाद यादव ने शोक जताया है.
कहा कि श्री यादव व्यवसायी के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति भी थ़े उनकी मौत से पूरा राजद परिवार मर्माहत है़ उनके निधन पर मनोज कुमार यादव, संजय कुमार निराला, राजेंद्र कुमार राम, अवनीश कश्यप, नसीमा खातून, रविंद्र यादव, अनिरूद्ध सहनी, लवकेश यादव, जितेंद्र नाथ गुप्ता, विनोद यादव, सत्यम सिंह ने शोक व्यक्त किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




