आंदोलन की चक्की में पिस रहा ‘भविष्य’

Updated at : 16 Apr 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलन की चक्की में पिस रहा ‘भविष्य’

रक्सौल : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में लगातार सातवें दिन भी विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहा. संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मनींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रखंड के विद्यालयों का दौरा किया. इस दौरान जो विद्यालय खुले मिले उन्हें पूर्णत: […]

विज्ञापन
रक्सौल : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में लगातार सातवें दिन भी विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहा. संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मनींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रखंड के विद्यालयों का दौरा किया.
इस दौरान जो विद्यालय खुले मिले उन्हें पूर्णत: बंद कराया गया. इस दौरान शहर के भगवानपुर मध्य विद्यालय व आर्य कन्या मध्य विद्यालय को बंद कराते हुए संघ ने जब तक अपनी मांग पूरी नहीं होती तब तक विद्यालयों को बंद रखने की अपील नियमित शिक्षक सह प्रधानाध्यापकों से की.
इसके बाद नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय पहुंच कर सरकार विरोधी नारे लगाये. संघ के सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा शिक्षकों की मांग पूरी नहीं की जायेगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा. लगातार सात दिनों से विद्यालयों को बंद किया गया है. अब सरकार को चाहिए की शिक्षकों के साथ धमकाना व उपेक्षित भाव छोड़ कर वेतनमान की घोषणा कर देनी चाहिए. वहीं विजय कुमार ने कहा कि सरकार के डराने-धमकाने से संघ पीछे मुड़ने वाला नहीं है.
शिक्षक हर समय अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने को तैयार है. मौके पर मंकेश्वर प्रसाद, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, मुकेश राम, अभय यादव, संतोष कुमार, मीना कुमारी, अनिता कुमारी, इंदू कुमारी, दिनेश राम, ओमप्रकाश, मंजू कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. इधर, सात दिनों से लगातार शिक्षकों के हड़ताल से प्रखंड के विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन का कार्य बाधित है, जिससे नौनिहालों के भविष्य पर खतरा मंडराता दिख रहा है.
प्रखंड में हैं 120 विद्यालय
प्रखंड क्षेत्र के तेरह पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र को मिला कर 120 सरकारी विद्यालय हैं. इसमें 52 उत्क्रमित मध्य विद्यालय व 68 प्राथमिक नवसृजित विद्यालय हैं, जो नियोजित शिक्षकों के लगातार हड़ताल के कारण बीते सात दिनों से प्रभावित हैं.
रामगढ़वा. वेतनमान की मांग को लेकर नगर पंचायत नियोजित शिक्षकों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा. नियोजित शिक्षिका नीतू कुमारी ने कहा कि जब तक हमलोगों की मांग पूरी नहीं होती जब तक आंदोलन जारी रहेगा.
इसके लिए हम शिक्षिकाएं शिक्षकों के साथ-साथ हर लड़ाई में आगे रहेंगी. आंदोलन के सातवें दिन नगर पंचायत नियोजित शिक्षकों ने विद्यालयों में शैक्षणिक काम को पूर्णत: बंद रखा व बीआरसी के सामने दिन भर धरना दिया. शिक्षक नेता जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने कहा कि स्मांग पूरी नहीं होने तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित रहेगा. मौके पर ममता कुमारी, गुलशन खातून, पूनम कुमारी, प्रमिला कुमारी, नीलम कुमारी, नूरजहां खातून, रीता कुमारी, म तूफैल, श्रीनिवास प्रसाद, रामेश्वर राम, राकेश कुमार, शिवचंद्र यादव, म सुहैल अनवर, नंदू राम, ब्रजेश कुमार उपस्थित थे. आदापुर. वेतनमान की मांग को लेकर प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा. प्रखंड संसाधन केंद्र के परिसर में शिक्षक बुधवार की सुबह से ही जुटने लगे.
इसके बाद शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान प्रदर्शन के आगे के कार्यक्रम पर रणनीति तैयार की गयी. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि सरकार शिक्षकों को धमका कर वापस नहीं कर सकती है. शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगों का समर्थन नहीं होता है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. इसके लिए जो भी अंजाम होगा हम भुगतने के लिए तैयार हैं.
इसके बाद शिक्षकों के द्वारा ग्रुप बना कर प्रखंड का भ्रमण करते हुए सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन का काम बंद कराया गया. मौके पर शिक्षक रामबहादुर सिंह, अजीत कुशवाहा, देव कुमार यादव, नेक मोहम्मद, अरविंद पांडेय, आलोक सिंह, मंजय कुमार, जवाहरलाल प्रसाद, रितू जिंदल, किरण कुमारी, सरिता कुमारी शिक्षक मौजूद थे.
छौड़ादानो. समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के हिरमनी संकुल में प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने बीआरसी व सीआरसी में तालाबंदी कर काम को बाधित किया. इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नितेश कुमार और शिक्षा मंत्री पी के शाही के विरोध में नारेबाजी की. वहीं संघ के सचिव सुभाषचंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के 74000 विद्यालयों में तालाबंदी शिक्षक की एकजुटता के कारण है.
जब तक हमे पूर्ण वेतनमान नहीं मिलेगा, तब तक हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर अमरिका ठाकुर, शशिभूषण प्रसाद, अमिरका राम, बिगु सहनी, आफताब आलम, रमेश कुमार, विरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार यादव, जिला संगठन सचिव ओमप्रकाश यादव, गोरेलाल यादव सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन