झड़प में तीन घायल
Updated at : 16 Apr 2015 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र स्थित पुरंदरा पंचायत के बेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाई के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बेलवा निवासी प्रभा देवी आंगनबाड़ी सेविका अपनी जमीन पर दीवार […]
विज्ञापन
रक्सौल : पलनवा थाना क्षेत्र स्थित पुरंदरा पंचायत के बेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाई के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बेलवा निवासी प्रभा देवी आंगनबाड़ी सेविका अपनी जमीन पर दीवार बनवा रही थी. इसी बीच भाई की पत्नी अंतिमा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका के बीच तू-तू मैं-मैं हो गयी.
जो मारपीट में तब्दील हो गयी. प्रभा देवी ने भेलाही ओपी में आवेदन देकर बताया है कि मैं अपनी जमीन पर दीवार जोड़ रही थी, इसी बीच अंतिमा कुमारी व अरविंद कुमार द्वारा मुङो और मेरे पति रामजन्म साह से मारपीट की गयी है. वहीं अंतिमा कुमारी ने रक्सौल थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरी जमीन पर अवैध दीवार का निर्माण हो रहा था. जिसे रोके जाने पर प्रभा देवी व उनके पति रामजन्म प्रसाद द्वारा मारपीट की गयी है. यहां बता दे कि दोनों सगे भाई हैं. इनमें एक की पत्नी व दूसरी भाई की पतोह आंगनबाड़ी सेविका है.
इंस्पेक्टर दयानाथ झा ने बताया कि आवेदन मिला है, जिसे भेलाही ओपी को भेजा जा रहा है. वहीं भेलाही थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जानकारी मिली है, पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




