केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार: अशोक

Updated at : 15 Apr 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार: अशोक

अरेराज : अगर भाजपा पार्टी को दलितों से इतना ही प्रेम है तो पार्टी दलित मुख्यमंत्री की नाम की घोषणा कर दें. भाजपा सिर्फ दलित ही नहीं पूरे देश के साथ छल करने वाली पार्टी है़ यह बात मंगलवार को न्याय पदयात्रा के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने […]

विज्ञापन
अरेराज : अगर भाजपा पार्टी को दलितों से इतना ही प्रेम है तो पार्टी दलित मुख्यमंत्री की नाम की घोषणा कर दें. भाजपा सिर्फ दलित ही नहीं पूरे देश के साथ छल करने वाली पार्टी है़ यह बात मंगलवार को न्याय पदयात्रा के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कही.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है़ यह पूंजीपतियों की समर्थक सरकार है़ चुनाव के समय किये गये सभी वादों से मुकरने वाली सरकार है.
जो कार्य कांग्रेस सरकार ने गरीब मजदूरों व किसानों के हित में किया था, उस कार्य को भाजपा की केंद्र सरकार खत्म कर पूंजीपतियों का साथ देना चाह रही है़ भूमि अधिग्रहण बिल में खास कर मोदी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है़ हमारे शासन के गरीब मजदूरों के लिए मनरेगा योजना व खाद्य सुरक्षा योजना चलाया गया था, जिससे मजदूर खुश थे,
लेकिन मीठी बोली बोलने वाली मोदी सरकार ने मनरेगा योजना की राशि पर रोक लगा कर अन्याय कर रही है़ हमलोग केंद्र सरकार की किसान व गरीब मजदूरों के हक के लिए लड़ते आये है और लड़ते रहेंग़े मजदूर किसानों का हक दिलाना ही हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है़ वहीं प्रदेश प्रवक्ता विनोद यादव व सचिव उदय शर्मा ने बताया कि न्याया यात्रा के दौरान गरीब मजदूरों व किसानों का भरपूर सहयोग प्रदान हो रहा है़ भाजपा की केंद्र सरकार से जनता उब चुकी है़
इस बार विधान सभा चुनाव में ठगी का जवाब जरूर देगी़ मौके पर डॉ एनएन तिवारी, रंगलाल प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष सुमन पांडेय व मदन मोहन नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश पांडेय, ब्रजेश पांडेय, संजय सिन्हा, तारानंद सदा, चंदन यादव, सुबोध कुमार, सिंहानाथ राम, मनोज सिंह, नागेंद्र पासवान, राज कुमार राजन, डॉ विनोद अवस्थी, रमण मणि त्रिपाठी, बच्चा मिश्र, पूर्व विधायक सुरेश मिश्र, योगेंद्र राम, शैलेंद्र सिंह, पप्पू मिश्र, जयंत मिश्र, रिंटू पांडेय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन