बरातियों से लदी बोलेरो नहर में गिरी, एक की मौत

Updated at : 15 Apr 2015 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
बरातियों से लदी बोलेरो नहर में गिरी, एक की मौत

रक्सौल : पश्चिमी चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र में बरात से लौट रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी रघु पंडित के तीस वर्षीय पुत्र मनोहर पंडित की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी कुरान मियां के पुत्र की शादी कदमवां गयी […]

विज्ञापन

रक्सौल : पश्चिमी चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र में बरात से लौट रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी रघु पंडित के तीस वर्षीय पुत्र मनोहर पंडित की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी कुरान मियां के पुत्र की शादी कदमवां गयी थी.

इसी बीच बरात से खाना खाकर लौट रहे बोलेरो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे. चालक के संतुलन खो देने के कारण कंगली थाना क्षेत्र स्थित भेड़िहरवा गांव के समीप नहर में जा गिरी. इस दुर्घटना में मनोहर पंडित की मौत मौके पर ही हो गयी.

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का नंबर बीआर05पी/4498 है. घटना सुबह के चार बजे की बतायी गयी है. वहीं घटना की सूचना पर कंगली थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सुमन ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया है.

रामगढ़वा. अपने दोस्त की शादी में बराती बन कर गये मनोहर की आखिरकार अरथी उठी. उसे क्या पता था कि शादी में गयी बरात के वापस लौटने के क्रम में वाहन दुर्घटना में उसकी मौत हो जायेगी. मनोहर पंडित की मौत की खबर सुन उसके घर सहित गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. मंगलवार की अहले सुबह गांव में उसकी मौत की खबर आयी. खबर मिलते ही उसकी पत्नी सबिता देवी व विधवा मां दहाड़ मार कर रोने लगे.

मनोहर अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. जो पान की दुकान के साथ-साथ सीजन में अलग-अलग सामानों की बिक्री कर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था. मनोहर पंडित की शादी दो वर्ष पूर्व सबिता देवी के साथ हुई थी. ग्रामीणों की माने तो मनोहर ने रघुनाथपुर चौक के पास अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लिया था. फिलवक्त मनोहर को एक डेढ़ वर्षीय पुत्री भी है. एक छोटा भाई है, लेकिन वह अभी पढ़ाई करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन