मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन घायल
Updated at : 14 Apr 2015 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : जिले में अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गय़े घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ मुफस्सिल थाना के सेमरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर इंदू देवी को पीट कर घायल कर दिया़ उसने अताई मुखिया, गगनदेव मुखिया, योंदेंद्र मुखिया, दिलन मुखिया सहित अन्य […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जिले में अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गय़े घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ मुफस्सिल थाना के सेमरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर इंदू देवी को पीट कर घायल कर दिया़ उसने अताई मुखिया, गगनदेव मुखिया, योंदेंद्र मुखिया, दिलन मुखिया सहित अन्य को आरोपित किया है़
कान की बाली छीनने का भी आरोप लगाया है़ वहीं मुफस्सिल के गड़हिया पटेरवा गांव के भोला पासवान को धारदार हथियार से मार 10 हजार नकद छीन लिया गया़ वह घर से पैसा लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जा रहा था़ उसने गांव के ही सुनील पासवान, बंती पासवान, कामोद देवी, उमेश पासवान को आरोपित किया है़
छौड़ादानो के बेला चमही गांव में पुनदेव महतो व उसकी पत्नी बबिता देवी को घर में घुस पीट कर घायल कर दिया गया़ बबिता ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही रामबाबू महतो, जितेंद्र महतो, भुअर महतो, संगीता देवी को आरोपित किया है़ उसने बताया है कि उक्त सभी डायन का आरोप लगा मारने लग़े बचाने गये पति के साथ भी मारपीट की़ यह विवाद नाला में पानी गिराने को लेकर हुआ है़ पुलिस कैंप में पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई को संबंधित थाना भेजा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




