हमलावरों का सुराग नहीं

Updated at : 10 Apr 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
हमलावरों का सुराग नहीं

गैस एजेंसी के मालिक पटना रेफर, हालत स्थिर मोतिहारी : छतौनी में कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव को गोली मारने वाले अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला रहा़ पुलिस ने गुरुवार को डॉग स्क्वायर्ड की टीम लेकर अपराधियों का सुराग ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली़ डॉग स्क्वायर्ड की […]

विज्ञापन
गैस एजेंसी के मालिक पटना रेफर, हालत स्थिर
मोतिहारी : छतौनी में कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव को गोली मारने वाले अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला रहा़ पुलिस ने गुरुवार को डॉग स्क्वायर्ड की टीम लेकर अपराधियों का सुराग ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली़ डॉग स्क्वायर्ड की टीम घटनास्थल पहुंची,
उसके बाद खुदानगर सहित आसपास के मुहल्लों में दौड़ लगा वापस लौट गयी़ शाम में एसपी सुनील कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की़ इस दौरान दुकानदारों ने सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनने की बात स्वीकारी़ किसी ने हमलावरों को नहीं देखा़ ऐसे में पुलिस के लिए घटना काफी पेजिदा बना हुआ है़ परिवार वालों रंगदारी मांगे जाने की बात तो दूर किसी से झगड़ा-झंझट या पुरानी दुश्मनी होना भी नहीं बता रह़े उनका कहना है कि अजय को आज तक किसी से गाली- गलौज भी नहीं हुआ़
घर से एजेंसी जाना व समय से वापस घर लौटना उनकी आदत थी़ इधर घटना के बाद रहमानिया नर्सिग होम में प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार की देर रात चिकित्सकों ने अजय को पटना रेफर कर दिया़ पटना के उद्यन हॉस्पिटल में अजय का ऑपरेशन हुआ़ ब्रेन की दो हड्डी टूट गयी है़
हालांकि ऑपरेशन के बाद चिकित्सक उन्हें खतरे से बाहर बता रहे है़ं यहां बताते चले कि बुधवार की रात श्री यादव गैस एजेंसी का कार्यालय बंद कर बाइक से घर आ रहे थ़े उनके साथ दूसरे बाइक से उनका मैनेजर पीछे था़ को-ऑपरेटिव बैंक के पास आते ही अचानक एक आवाज हुई और श्री यादव बाइक से नीचे गिर गय़े मैनेजर ने उन्हें उठा कर अस्पताल पहुंचाया़ उधर, चंदन नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है.
बुधवार की रात श्री यादव गैस एजेंसी का कार्यालय बंद कर बाइक से घर आ रहे थ़े उनके साथ दूसरे बाइक से उनका मैनेजर पीछे था़ को-ऑपरेटिव बैंक के पास आते ही अचानक एक आवाज हुई और श्री यादव बाइक से नीचे गिर गय़े मैनेजर ने उन्हें उठा कर अस्पताल पहुंचाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन