12 वर्षीय लड़की ने फंदा लगा की आत्महत्या
Updated at : 10 Apr 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

गोविंदगंज : मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव में बुधवार को किशोरी ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या ली है़ सूचना मिलते ही पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल से शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया़ जानकारी के अनुसार, चटिया गांव के सत्यप्रकाश चौबे की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी […]
विज्ञापन
गोविंदगंज : मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव में बुधवार को किशोरी ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या ली है़ सूचना मिलते ही पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल से शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया़
जानकारी के अनुसार, चटिया गांव के सत्यप्रकाश चौबे की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी ने बुधवार की देर शाम कमरे को अंदर से बंद कर अपने गले में रस्सी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली़ इसकी जानकारी मृतक के नाना लाल प्रसाद पांडेय ने पुलिस दी. बताया इसके लिए परिवार वाले दोषी नहीं हैं.
विदित हो कि मृतका की मां का निधन गत वर्ष हो गया था़ वहीं मृतका के पिता दिल्ली में नौकरी करते है़ वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी़ थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




