कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली
Updated at : 09 Apr 2015 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यालय बंद कर घर जा रहे थे अजय मोतिहारी : शहर के कोआपरेटिव बैंक के सामने अपराधियों बुधवार की रेत रात कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव को गोली मार दी. उन्हें गंभीर स्थिति में रहमानिया नर्सिग होम में भरती कराया गया है. गोली उनकी कनपटी में लगी है. एएसपी प्रमोद कुमार मंडल […]
विज्ञापन
कार्यालय बंद कर घर जा रहे थे अजय
मोतिहारी : शहर के कोआपरेटिव बैंक के सामने अपराधियों बुधवार की रेत रात कृष्णा गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार यादव को गोली मार दी. उन्हें गंभीर स्थिति में रहमानिया नर्सिग होम में भरती कराया गया है. गोली उनकी कनपटी में लगी है.
एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. श्री एजेंसी के कार्यालय को बंद कर घर छतौनी के भवानीपुर जिरात जा रहे थे. बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर घर से कुछ कदम की दूरी पर घटना को अंजाम दिया.
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी प्रमोद कुमार मंडल छतौनी पुलिसके साथ रहमानिया नर्सिग होम पहुंचे. श्री यादव के परिजनों से घटना के बार में जानकारी ली. हालांकि परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




