ससुराल वालों ने पीट किया अधमरा, कमरे में रखा कैद

Updated at : 08 Apr 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
ससुराल वालों ने पीट किया अधमरा, कमरे में रखा कैद

मोतिहारी : पीपरा थाना अंतर्गत बेदीबन मधुबन गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए लालचुनी देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया़ उसे घायलावस्था में एक कमरे में कैद कर रखा गया़ रात में मौका पाकर लालचुनी ससुराल वालों के चंगुल से भाग अपने मायके मुफस्सिल के रायसिंघा गांव पहुंची़ परिजनों ने उसे […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पीपरा थाना अंतर्गत बेदीबन मधुबन गांव में ससुराल वालों ने दहेज के लिए लालचुनी देवी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया़ उसे घायलावस्था में एक कमरे में कैद कर रखा गया़ रात में मौका पाकर लालचुनी ससुराल वालों के चंगुल से भाग अपने मायके मुफस्सिल के रायसिंघा गांव पहुंची़ परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर पति रामू पासवान, सास सुनरपति देवी व सौतन कविता देवी को आरोपित किया है़
उसने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी वर्ष 1997 में रामू पासवान के साथ हुई़ शादी के कुछ माह बाद से ही प्रताड़ित किया जाने लगा़ इस दौरान उसको चार पुत्र व एक पुत्री हुई, लेकिन इलाज के अभाव में एक-एक कर चारों की मौत हो गयी, इसके बावजूद पति व सास का जुल्म कम नहीं हुआ़
उनका सितम सहते हुए किसी तरह गुजर-बसर करती रही़ इधर एक साल पहले रामू ने कविता नाम की एक महिला से दूसरी शादी कर ली़ सौतन को लेकर पति जब घर पहुंचा तो लालचुनी ने विरोध किया़ उस वक्त भी उसके साथ मारपीट की गयी. सोमवार की रात हत्या की नीयत से तीनों ने गला दबा व मारपीट कर अधमरा कर कमरे में बंद कर दिया़ सभी सोने चले गये तो किसी तरह उनके कैद से मुक्त होकर मायके पहुंची़ पुलिस कैंप में पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि महिला के आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपरा थाना भेजा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन