गिड़गिड़ाते रहे प्रभु पिटती रही पुलिस

Updated at : 08 Apr 2015 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
गिड़गिड़ाते रहे प्रभु पिटती रही पुलिस

ढाका : गिड़गिड़ाते रहे प्रभु नारायण और दौड़ा-दौड़ा कर पिटती रही पुलिस. आखिर कौन सी वजह थी कि अचानक प्रशासन चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे टाइगर फोर्स के अध्यक्ष को पिटने लगी. घटना के पूर्व ट्रेन ठहराव को लेकर स्टेशन परिसर के अंदर शांतिपूर्वक आंदोलनकारियों एवं प्रशासन के बाद वार्ता चल रही थी. बाहर […]

विज्ञापन
ढाका : गिड़गिड़ाते रहे प्रभु नारायण और दौड़ा-दौड़ा कर पिटती रही पुलिस. आखिर कौन सी वजह थी कि अचानक प्रशासन चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे टाइगर फोर्स के अध्यक्ष को पिटने लगी. घटना के पूर्व ट्रेन ठहराव को लेकर स्टेशन परिसर के अंदर शांतिपूर्वक आंदोलनकारियों एवं प्रशासन के बाद वार्ता चल रही थी.
बाहर अचानक भगदड़ की आवाज पर प्रभु नारायण निकल कर लोगों को समझा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हे मारना शुरू कर दिया, जिसके कारण उपस्थित लोग उग्र हो गये. पुलिस द्वारा श्री नारायण को दौड़ा-दौड़ा कर पिटते देख लोग आग बबूला हो गये और इसी के बाद स्थिति बेकाबू हो गयी. लोगों का कहना है कि अगर श्री नारायण के साथ मारपीट नहीं की जाती, तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन