जिले में 5200 मामले लंबित
Updated at : 05 Apr 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआइजी गोपाल प्रसाद ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कार्यो की समीक्षा की़ डीआइजी की समीक्षा अपराध शाखा से शुरू हुई, जहां लंबित कांडों की मोटी फाइलें देख उन्होंने नाराजगी जतायी़ उन्होंने लंबित कांडों में सुपरविजन रिपोर्ट देने व फाइनल पीआर निकालने का निर्देश दिया़ जो […]
विज्ञापन
मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआइजी गोपाल प्रसाद ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कार्यो की समीक्षा की़ डीआइजी की समीक्षा अपराध शाखा से शुरू हुई, जहां लंबित कांडों की मोटी फाइलें देख उन्होंने नाराजगी जतायी़ उन्होंने लंबित कांडों में सुपरविजन रिपोर्ट देने व फाइनल पीआर निकालने का निर्देश दिया़ जो कांड रिपोर्ट टू के लिए लंबित है,
उसमें एसपी सुनील कुमार को रिपोर्ट टू निकाल निष्पादन कराने की जिम्मेवारी सौंपी़ कहा कि पकड़ीदयाल, चकिया व सदर अनुमंडल के कांडों का निष्पादन जितना जल्द हो सके कराय़े उन्होंने सिकरहना, पकड़ीदयाल व चकिया डीएसपी को मामलों के निष्पादन में गति लाने का निर्देश दिया़
इसके अलावे डीआइजी ने सामान्य शाखा, हिंदी शाखा, विदेशी शाखा, जीपी शाखा, जनशिकायत कोषांग सहित लेखा शाखा के कार्यो की समीक्षा कर पदाधिकारी व कर्मियों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया़ इससे पहले डीआइजी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया़ मौके एसपी सुनील कुमार, मुख्यालय डीएसपी गौरीशंकर सिंह, सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी, पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार, चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद सहित अन्य मौजूद थ़े यहां बताते चले कि जिले में लंबित मामलों की संख्या 5200 के आसपास हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




