मुखिया के घर से मिले 10 करोड़ के 300 चेक

Updated at : 02 Apr 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के घर से मिले 10 करोड़ के 300 चेक

मुखिया कांड : जब्ती सूची बनाने में पुलिस के छूटे पसीने, 30 घंटे में बनायी 20 पन्नों की सूची मोतिहारी : तुरकौलिया के शंकर सरैया उतरी पंचायत के मुखिया कृष्णा प्रसाद के चांदमारी चौक स्थित अलीसान मकान से बरामद सैकड़ों पासबुक व चेकबुक का मिलन करने में नगर पुलिस के अधिकारियों के पसीने छूट गया़ […]

विज्ञापन
मुखिया कांड : जब्ती सूची बनाने में पुलिस के छूटे पसीने, 30 घंटे में बनायी 20 पन्नों की सूची
मोतिहारी : तुरकौलिया के शंकर सरैया उतरी पंचायत के मुखिया कृष्णा प्रसाद के चांदमारी चौक स्थित अलीसान मकान से बरामद सैकड़ों पासबुक व चेकबुक का मिलन करने में नगर पुलिस के अधिकारियों के पसीने छूट गया़
मंगलवार सुबह के 11 बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक दारोगा संजीव कुमार व उमाशंकर सिंह एक-एक पासबुक व चेकबुक का मिलान करते रह़े सभी कागजातों की विधिवत जब्ती सूची बनायी गयी़ यह जब्ती सूची करीब 20 पेज का है़ नगर पुलिस का कहना है कि यह पहला मामला है, जिसमें इतने पेज की जब्ती सूची बनी है़
जब्ती सूची में पासबुक के साथ उसके धारक व चेक सहित उसपर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति नाम भी अंकित किया गया है़ पुलिस सूत्रों की माने तो सादा चेकबुक करीब दो सौ है, जबकि तीन सौ के लगभग चेक पर राशि अंकित किया हुआ है़ पुलिस का कहना है कि करीब तीन सौ चेक पर अंकित राशि 10 करोड़ से अधिक है़ नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मुखिया के पास पासबुक व चेक बंधक रखने वाले लोगों से भी पूछताछ की जायेगी़
संपत्ति के आकलन में जुटी पुलिस, करायी फोटोग्राफी
मोतिहारी. नगर पुलिस मुखिया के सभी वैध व अवैध संपत्ति का आकलन करने में जुट गयी है़ बुधवार को मुखिया के चांदमारी चौक स्थित जमीन व अलीसान मकान के साथ उसके गांव की संपत्ति का पूरा ब्योरा इकट्ठा किया गया़ उसकी फोटोग्राफी भी करायी गयी़ एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि मुखिया के संपत्ति का आकलन किया जा रहा है़ पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया द्वारा दिये गये संपत्ति का ब्योरा भी निकाला जायेगा़
इसके लिए जिला प्रशासन के पास लिखा गया है़ मुखिया द्वारा पंचायत चुनाव में अपने पास दिखाये गये संपत्ति व वर्तमान संपत्ति का मिलान होगा़ उसमें अधिक अंतर होने पर मुखिया के विरुद्घ अलग से कार्रवाई होगी़
उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स कार्यालय से भी संपर्क किया गया है़ उनसे मुखिया द्वारा कितना रिटर्न जमा किया जाता है, इसकी रिपोर्ट मांगी गयी है़ इस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, क्योंकि मुखिया का सिंडिकेट काफी बड़ा है़ उसके सिंडिकेट में कई सफेदपोश भी है, जो काले धन को सफेद बनाने के लिए मुखिया के माध्यम से सूद पर पैसा लगाये हुए है़ उन्होंने कहा कि सिंडिकेट से जुड़े सभी लोगों को बेनकाब किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन