केस लड़ने पर गोली मारने की दी धमकी
Updated at : 02 Apr 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है़ उनके मोबाइल पर फोन कर अपराधियों ने पहले गाली-गलौज किया, उसके बाद रंगदारी मांगते हुए नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी़ अधिवक्ता श्री सिंह श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला के रहने वाले है़ घटना के बाद उनका […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है़ उनके मोबाइल पर फोन कर अपराधियों ने पहले गाली-गलौज किया, उसके बाद रंगदारी मांगते हुए नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी़ अधिवक्ता श्री सिंह श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला के रहने वाले है़ घटना के बाद उनका परिवार काफी दहशत में है़
इस संबंध में अधिवक्ता ने नगर थाना में आवेदन देकर अपराधियों को चिह्न्ति कर कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा की गुहार लगायी है़ उन्होंने पुलिस को बताया है कि 29 मार्च को रात करीब 10:57 बजे उनके मोबाइल नंबर 9430852751 पर 9779421929 से एक अंजान व्यक्ति ने फोन किया़ गाली देते हुए कहा कि तुम्हारे पास तीन-चार लोग मेरे खिलाफ केस करने जायेंग़े उनका केस तुम्हें नहीं लड़ना है़
अगर केश लिया तो पांच दिनों के अंदर गोली मार देंग़े अधिवक्ता ने फोन करने वाले से उसका नाम पूछा तो गाली देते हुए कहा कि ज्यादा सवाल जवाब करोंगे तो तीन दिन के अंदर मारे जाओग़े नगर इंस्पेक्टर अंजय कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है़ अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाले अपराधी को बहुत जल्द चिह्न्ति कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




