लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करें

Updated at : 02 Apr 2015 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करें

मोतिहारी : पश्चिमी चंपारण के सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ संजय जायसवाल ने डा राधाकृष्णन भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा की़ समीक्षा में श्री जायसवाल ने कार्यो की प्रगति में तेजी लाने सहित कई आवश्यक निर्देश दिय़े उन्होंने वैसे गांवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पश्चिमी चंपारण के सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ संजय जायसवाल ने डा राधाकृष्णन भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा की़ समीक्षा में श्री जायसवाल ने कार्यो की प्रगति में तेजी लाने सहित कई आवश्यक निर्देश दिय़े
उन्होंने वैसे गांवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जहां लोगों को मीटर मिल गया है, लेकिन वैसे गांवों में विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है़ उन्होंने ऐसे गांवों में राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया़ वहीं प्रधानमंत्री सड़क योजना के समीक्षा में सांसद ने उपस्थित अधिकारियों को लंबित पड़े योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया़ कहा कि ऐसे लोग जिन्हें मीटर मिल गया है, लेकिन उनके यहां कनेक्शन नहीं है़ फि र भी बिजली बिल आ रहा है़ वैसे मामलों को तुरंत निपटाने को कहा़
खंडवा नदी पर बनेगा बड़ा पुल
प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा में बताया कि सिसवनिया के बरवाडीह के पास खंडवा नदी पर एक बडा पुल बनना है़ वहीं सिसवनिया के पास एमएच 28 से पीसीसी एवं नाला का निर्माण कराया जायेगा़ ऐसे कार्यो के निर्माण के लिए डीएम द्वारा डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजा जा चुका है़
वहीं सांसद ने जटवा घाट से चिचुराई गोबरी मोड सेमरा खास रोड, अधकपरिया से रामगढवा लखौरा रोड, बनकटवा से झझरा रोड, पिपरा से जीतपुर, गोला पकड़िया से ब्रह्मण टोली आदि पथों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया़
कहा कि ऐसे पथों के लिए सरकार द्वारा शीघ्र राशि उपलब्ध करायी जायेगी़ मौके पर डीडीसी अनिल कुमार चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी अनिरंजन सिन्हा, जिला विकास पदाधिकारी रविशंकर शर्मा सहित मोतिहारी, रक्सौल, ढाका के विद्युत कार्यपालक अभियंता उपस्थित थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन