नप के पांच कर्मियों की नियुक्ति रद्द

Updated at : 02 Apr 2015 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
नप के पांच कर्मियों की नियुक्ति रद्द

मोतिहारी : नगर परिषद मोतिहारी कार्यालय में कार्यरत पांच कर्मियों की नियुक्ति को नप प्रशासन ने रद्द कर दिया है़ कर्मियों के विरुद्ध यह कारवाई बोर्ड की मासिक साधारण बैठक के निर्णय कि आलोक में हुई है़ नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने नियुक्ति रद्द करने की कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थान एवं विभाग को […]

विज्ञापन
मोतिहारी : नगर परिषद मोतिहारी कार्यालय में कार्यरत पांच कर्मियों की नियुक्ति को नप प्रशासन ने रद्द कर दिया है़ कर्मियों के विरुद्ध यह कारवाई बोर्ड की मासिक साधारण बैठक के निर्णय कि आलोक में हुई है़
नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने नियुक्ति रद्द करने की कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थान एवं विभाग को पत्र लिखा कर्मियों को वापस कर दिया है़ कार्रवाई की जद् में प्रवीण कुमार मिश्र, मोहमद शम्स तबरेज, वैभव कुमार, सोनल कुमार एवं नीलमणि कुमार है़ उक्त सभी कर्मी विगत दिसंबर माह से कार्यरत थ़े 31 मार्च तक लगातार कर्मियों ने सेवा दिया है़
क्या है मामला
नगर विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव के निर्देश के आलोक में चयनित कर्मियों का योगदान करायी गयी़ दिसंबर माह से योगदान देने के साथ उक्त कर्मी कार्य करना शुरू कर दिया, लेकिन कार्यालय में कर्मियों की नियुक्ति जनप्रतिनिधियों को खटक रही थी़
17 दिसंबर को बोर्ड की आहूत बैठक में पार्षदों ने नियुक्ति में विभागीय हस्तक्षेप का जमकर विरोध किया़ बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी न तो किसी एजेंसी द्वारा भेजे गये किसी व्यक्ति का योगदान लेंगे और न ही नगरपालिका कोष से किसी राशि की निकासी कर डिमांड ड्राफ्ट भेजेंग़े
कामेक्स कंप्यूटर ने किया था चयन
छपरा सलेमपुर के कामेक्स कंप्यूटर संस्था द्वारा कर्मियों का चयन किया गया था, जिसके बाद चयनित एसडीए, आइटी एसोशिएट, सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर एवं लेखापाल की नियुक्ति नगर विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव के पत्रंक 3314 के आलोक में नप प्रशासन ने कर्मियों का योगदान कराया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन