दो दुकानों से लाखों की संपत्ति चोरी

Updated at : 26 Mar 2015 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो दुकानों से लाखों की संपत्ति चोरी

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकान का ताला तोड़ लाखों रुपये की चोरी कर ली़ बुधवार की सुबह दुकानदार जब अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान के गेट का ताला टूटा है़ मामले में जीवधारा के बुलबुल मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के मालिक […]

विज्ञापन
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकान का ताला तोड़ लाखों रुपये की चोरी कर ली़ बुधवार की सुबह दुकानदार जब अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान के गेट का ताला टूटा है़ मामले में जीवधारा के बुलबुल मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के मालिक राजेश प्रसाद कुशवाहा ने आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया है.
उसने अपने आवेदन में 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल का कूपन, लैपटॉप, वीडियो कैमरा, प्रिंटर, दस मोबाइल सेट, सहित करीब दो लाख रुपये के चोरी का आरोप जीवधारा के ही चार लोगों पर लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है़ वहीं पीपराकोठी शिव मंदिर चौक के समीप केजीएन पान दुकानदार चांदसरैया निवासी मो शहाबुद्दीन ने आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा ताला सहित कुंडी उखाड़ कर दुकान से साबुन, तेल, सिगरेट, बिस्कुट व नकद सहित करीब तीस हजार रुपये की चोरी होने की बात बतायी है़. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन