पांच अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 25 Mar 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

चार जिलों में 50 से अधिक मामले हैं दर्ज मोतिहारी : पीपरा के घनश्याम पकड़ी गांव से पांच शातिर अपराधी पकड़े गये हैं. उतर बिहार के चार जिलों में उन पर हत्या, लूट, रंगदारी व अपहरण के 50 से अधिक मामले दर्ज है़ इनके पास से तीन पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, तीन बाइक व आठ […]
विज्ञापन
चार जिलों में 50 से अधिक मामले हैं दर्ज
मोतिहारी : पीपरा के घनश्याम पकड़ी गांव से पांच शातिर अपराधी पकड़े गये हैं. उतर बिहार के चार जिलों में उन पर हत्या, लूट, रंगदारी व अपहरण के 50 से अधिक मामले दर्ज है़
इनके पास से तीन पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, तीन बाइक व आठ मोबाइल जब्त किये गये हैं. ये सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थ़े गिरफ्तार अपराधियों में दो सीतामढ़ी जिले के मोस्टवांटेड हैं, जबकि तीन अपराधी मोतिहारी के रहने वाले हैं.
एसपी सुनील कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी पुलिस को धनश्याम पकड़ी गांव में अपने जिले के मोस्टवांटेड अपराधियों के सेल्टर लेने की सूचना थी, जिसके आधार पर पीपरा व सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया़ पूछताछ में अपराधियों ने बताया है कि एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए सभी जमा हुए थ़े गिरफ्तार अपराधियों पर सीतामढ़ी सहित मुजफ्फरपुर, शिवहर व मोतिहारी के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी व अपहरण के दर्जनों मामले दर्ज है़. उनसे पूछताछ जारी है़ कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है़ छापेमारी में पीपरा थानाध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, दरोगा श्यामसुंदर प्रसाद, जमादार ललन उपाध्याय, कामेश्वर साह सहित सीतामढ़ी के सुप्पी थानाध्यक्ष सुमन मिश्र, दारोगा प्रमोद पासवान शामिल थे.
ये अपराधी गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज राजपुर का पिंटू सिंह उर्फ सत्यजीत सिंह, सीतामढ़ी के मेजरगंज नरहा का ही मनीष सिंह, पीपरा घनश्याम पकड़ी का चेतन कुमार उर्फ प्रिंस, शिकारगंज के रूपहरी गांव का सोनू कुमार उर्फ अविनाश सिंह व घोड़ासहन के सठौरा गांव का विकास राम को गिरफ्तार किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




