37 साल बाद खत्म हुआ निराला परिवार का वर्चस्व

Updated at : 10 Mar 2015 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
37 साल बाद खत्म हुआ निराला परिवार का वर्चस्व

संगीता देवी निर्विरोध चुनी गयीं मेहसी प्रखंड प्रमुख मेहसी (पूर्वी चंपारण) : कटहां पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी को सोमवार को निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुन लिया गया. संगीता देवी के निर्वाचन के साथ प्रखंड में एक नया इतिहास भी बना है़ 37 साल से लगातार प्रखंड प्रमुख पद पर निराला परिवार का वर्चस्व टूट गया […]

विज्ञापन
संगीता देवी निर्विरोध चुनी गयीं मेहसी प्रखंड प्रमुख
मेहसी (पूर्वी चंपारण) : कटहां पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी को सोमवार को निर्विरोध प्रखंड प्रमुख चुन लिया गया. संगीता देवी के निर्वाचन के साथ प्रखंड में एक नया इतिहास भी बना है़ 37 साल से लगातार प्रखंड प्रमुख पद पर निराला परिवार का वर्चस्व टूट गया है. जब से मेहसी प्रखंड बना है, तब से अब तक राजेपुर पंचायत के रानीपट्टी गांव निवासी निराला परिवार का ही प्रमुख की कुरसी पर कब्जा रहा है़
सबसे पहले इस परिवार के सत्यनारायण प्रसाद निराला छह मार्च 1978 को प्रखंड प्रमुख चुने गये थे. वे अपने जीवन के अंतिम दिन तक इस पद पर बने रहे.इसके बाद स्व निराला के बड़े पुत्र सुनील कुमार यादव 16 जुलाई 2001 से 27 जून 2006 तक प्रखंड प्रमुख रहे.आरक्षण में सामान्य महिला होने पर निराला की पत्नी सुशीला देवी 28 जून 2006 को निर्वाचित हुईं. वह 27 जून 2011 तक इस पद पर रहीं. इसके बाद स्व निराला की पुत्रवधू अर्चना देवी एक फरवरी 2015 तक पद पर रहीं़
नहीं हुआ दूसरा नामांकन
चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी़ सभी द्वारों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल अवर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में तैनात थ़े मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्य व प्रखंड कर्मियों को ही प्रवेश दिया गया़ प्रमुख पद पर संगीता देवी ने नामांकन दाखिल किया़ प्रस्तावक जयकिशोर ठाकुर व मनोज कुमार थ़े निर्धारित समय से एक घंटा इंतजार के बाद भी दूसरा नामांकन नहीं हुआ. इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चित्रगुप्त कुमार ने संगीता देवी को निर्विरोध प्रखंड प्रमुख घोषित कर दिया. उन्होंने प्रमुख को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलायी़
ज्ञात हो कि गत दो फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव के तहत पूर्व प्रमुख अर्चना देवी को 12-0 मत से अपदस्थ कर दिया गया था़ उस वक्त प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी अपने समर्थकों के साथ सदन में नहीं आयीं. निर्धारित तिथि सोमवार को भी उन्होंने अपने नौ समर्थकों के साथ चुनाव का बहिष्कार कर दिया़
अनुपस्थित पंसस
पूर्व प्रमुख अर्चना देवी, नुरुल होदा, बबलू कुशवाहा, गायत्री देवी, कांति देवी, उषा देवी, चांद महमद, राजकुमारी देवी व दिनेश पासवान सहित कुल नौ पंसस अनुपस्थित रह़े
चुनाव में 20 पंसस ने लिया भाग
प्रमुख के चुनाव में 20 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया. इनमें नव निर्वाचित प्रमुख संगीता देवी, उपप्रमुख मंजू देवी, प्रस्तावक जयकिशोर ठाकुर व मनोज कुमार, लालबाबू भागत, उमाशंकर प्रसाद, कैलाश राम, रामनाथ साह, बनमंती देवी, उषा देवी व रीना देवी सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन