छतौनी में चोर गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
Updated at : 13 Feb 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने गुरुवार को अंतरजिला गिरोह के शातिर चोर महराज डोम को गिरफ्तार कर लिया़ वह बगहा जिले के बड़गांव का रहने वाला है़ छतौनी बस स्टैंड के पास यात्रियों का सामान चुराने की फिराक में लगा हुआ था़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया़ छतौनी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : छतौनी पुलिस ने गुरुवार को अंतरजिला गिरोह के शातिर चोर महराज डोम को गिरफ्तार कर लिया़ वह बगहा जिले के बड़गांव का रहने वाला है़ छतौनी बस स्टैंड के पास यात्रियों का सामान चुराने की फिराक में लगा हुआ था़
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया़ छतौनी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि उसने एक जनवरी को मधुबन के पकड़ीया गांव निवासी बैजू कुमार के बैग से 24 हजार रुपये चुराया था़ बगहा पुलिस से संपर्क किया गया है़ उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है़ इंस्पेक्टर के अनुसार, महराज डोम में शातिराना अंदाज में बैज कुमार का 24 हजार रुपये चुराया था़ उसने पहले छतौनी बस स्टैंड के 20 हजार रुपये के नोट का बंडल गिराया़
उसके बाद बैजू को दिखा कर नोट का बंडल उठाया और आधा पैसा उसको दे पूछा की कहां जाना है़ बैजू ने बताया मधुबऩ उसने भी मधुबन जाने की बात कह उसके साथ जीप पर बैठ गया़ रास्ते में कहा कि तुम्हारे पास जितना पैसा है बैग में रख लो, नहीं तो आगे पुलिस जांच में पकड़े जाओग़े उसके झांसा में आकर बैजू ने अपना सारा पैसा बैग में रख लिया़ बीच रास्ते में मौका पाकर उसके बैग से पैसा चुरा महराज डोम पकड़ीदयाल में उतर गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




