अवैध परिचय पत्र बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated at : 11 Feb 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

केसरिया : पुलिस ने अवैध रूप से परिचय पत्र बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति रामपुर खजुरिया निवासी प्रतीम कुमार पांडेय व सरोतर निवासी अजमत अली है. पुलिस ने प्रतीम कुमार पांडेय के यहां से छापेमारी कर एक लैपटॉप, एक लेमिनेशन मशीन, एक प्रिंटर व कुछ लेमिनेशन पाउच भी […]
विज्ञापन
केसरिया : पुलिस ने अवैध रूप से परिचय पत्र बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति रामपुर खजुरिया निवासी प्रतीम कुमार पांडेय व सरोतर निवासी अजमत अली है.
पुलिस ने प्रतीम कुमार पांडेय के यहां से छापेमारी कर एक लैपटॉप, एक लेमिनेशन मशीन, एक प्रिंटर व कुछ लेमिनेशन पाउच भी बरामद किया है. छापेमारी दल में केसरिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, डुरियाघाट थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय, केसरिया सअनि उमेश कुमार सिंह, आत्मकिशोर सिंह समेत पुलिस कर्मी शामिल थे. ज्ञात हो कि अजमत अली अपने परिवार के किसी व्यक्ति का भारतीय स्टेट बैंक में जाली परिचय पत्र लेकर खाता खुलवाने गया था. उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




