मिल की 10 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित

चकिया : चकिया में अनुमंडलीय न्यायालय के लिए रविवार को जिला न्यायाधीश केके त्रिपाठी, प्रभारी न्यायाधीश सुरेश कुमार श्रीवास्तव व जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने चकिया अनुमंडल के कार्यालय के भवन का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के बाद उन्होंने कम से कम तीन न्यायालयों क्रमश: एक सब जज, एक मुंसिफ और एक न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय और […]
चकिया : चकिया में अनुमंडलीय न्यायालय के लिए रविवार को जिला न्यायाधीश केके त्रिपाठी, प्रभारी न्यायाधीश सुरेश कुमार श्रीवास्तव व जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने चकिया अनुमंडल के कार्यालय के भवन का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के बाद उन्होंने कम से कम तीन न्यायालयों क्रमश: एक सब जज, एक मुंसिफ और एक न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय और न्यायालय के लिए उपलब्ध स्थान पर असंतोष जताया.
न्यायालय के लिए एसडीओ से भूमि अधिग्रहण पर विस्तार से चर्चा के बाद कहा कि चकिया चीनी मिल की दस एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा.
जिसका प्रस्ताव शीघ्र ही उच्च न्यायालय के निबंधन विभाग को भेजा जा रहा है़ स्वीकृति के तत्काल बाद भवन निर्माण शुरू कर दिया जायेगा़ निरीक्षण के क्रम में एसडीओ चित्रगुप्त कुमार, बीडीओ गंगा सागर सिंह, इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष अशोक कुमार आदि शामिल थ़े
गोविदगंज : अरेराज अनुमंडल मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण के लिए रविवार को जिला व सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी, जिला पुलिस कप्तान, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण सहित जिला के अन्य वरीय अधिकारियों ने मुख्यालय सहित क्षेत्र के अन्य कई जगहों का परिभ्रमण किया़ जिला से आये पदाधिकारियों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर, प्रखंड कार्यालय परिसर, अरेराज से लौरिया व अरेराज से भेलानरी गांव तक सड़क के पास स्थलों का निरीक्षण किया गया़ अंचलाधिकारी कृष्णमोहन पाठक ने बताया कि न्यायालय के लिए चार एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जहां स्थल चयन के लिए चिह्न्ति स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है़
भूमि सुधार उपसमाहर्ता मदन कुमार ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित बिहार सरकार के पर्यटन भवन को पदाधिकारियों द्वारा अस्थायी न्यायालय चलाने के लिए चिह्न्ति किया गया है, जिस पर पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जा रहा है़ परिभ्रमण के क्रम में एसडीओ एसएस पांडेय, आरडीओ अनुराग आदित्य, डीएसपी नुरूल हक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थ़े पकड़ीदयाल.
पकड़ीदयाल में मुंसफ व एसडीजीएम कोर्ट की स्थापना के लिए रविवार को जिला जज केके त्रिपाठी व जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने स्थल निरीक्षण किया़ दोनों ने पुराने अनुमंडल कार्यालय स्थल का चयन कोर्ट भवन के लिए किया़ पास का गोदाम रेकॉर्ड रूम बनेगा़ एसडीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों न्यायालय भवनों, रेकॉर्ड रूम व चहारदीवारी बनाने में लगभग 60 लाख रुपये खर्च आयेगा़ मौके पर एडीएम भरत दूबे, डीएसपी विजय कुमार, सुरेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




