नियोजन के लिए विशेष सेल गठित

Updated at : 06 Jan 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
नियोजन के लिए विशेष सेल गठित

मोतिहारी : नगर निकाय में एसटीइटी व टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के नियोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गयी है. विभागीय निदेश के आलोक में मोतिहारी नगर परिषद में भी आवेदन की प्रक्रिया जारी है. यहां नियोजन को लेकर विशेष सेल का गठन किया गया है. नप कार्यालय स्थित नियोजन काउंटर खोले गये […]

विज्ञापन
मोतिहारी : नगर निकाय में एसटीइटी व टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के नियोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गयी है. विभागीय निदेश के आलोक में मोतिहारी नगर परिषद में भी आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
यहां नियोजन को लेकर विशेष सेल का गठन किया गया है. नप कार्यालय स्थित नियोजन काउंटर खोले गये हैं. जहां आनेवाले अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
जानकारी देते हुए नियोजन समिति के सचिव सह कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को लेकर नियोजन सेल का गठन व माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के लिए अलग-अलग काउंटर खोले गये हैं.
नियोजन सेल में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षक आनंद मोहन मिश्र, सुमन कुमारी, कुमारी पूनम, प्रीति कुमारी के अलावे नप कर्मियों को लगाया गया है. नप कार्यालय सहायक प्रफ्फुल कुमार को माध्यमिक व भवेश कुमार वर्मा को उच्च माध्यमिक से संबंधित नियोजन कार्यो की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन