अनियंत्रित ट्रक ने तीन को रौंदा

Updated at : 20 Jul 2013 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने तीन को रौंदा

केसरिया, मोतिहारीः वैशाली अरेराज राजमार्ग पर मोहमदपुर गांव में समीप एक अज्ञात लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला. इससे तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर केसरिया से खजुरिया की ओर जा रहे थे.विपरीत दिशा में आ रहे एक अज्ञात […]

विज्ञापन

केसरिया, मोतिहारीः वैशाली अरेराज राजमार्ग पर मोहमदपुर गांव में समीप एक अज्ञात लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला. इससे तीनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. तीनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर केसरिया से खजुरिया की ओर जा रहे थे.विपरीत दिशा में रहे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में उनकी बाइक गयी.


घटना
को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. तीनों मृतकों की पहचान हो गयी है. इसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शंभू चक निवासी महेंद्र प्रसाद यादव के 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार, दुर्गा साह (45) प्रेम साह (32) कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम निवासी बताये गये हैं. घटना स्थल पर पहुंचे पीड़ित युवक के चाचा तेज नारायण यादव ने बताया कि वह घर से कल्याणपुर के लिए घर से निकला था जाने यहां कैसे पहुंच गया.


विदित
हो कि टुनटुन की शादी विगत पांच रोज पूर्व कल्याणपुर क्षेत्र के पंचखडवा निवासी जगदीश प्रसाद यादव की पुत्री शुकृत कुमारी से हुई थी. शुक्रवार को उसकी नवविवाहिता पत्नी की विदाई होने वाली थी. घरवाले विदाई की तैयारी में जुटे थे. लड़की पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे थे. सूचना के बाद घर में मातम है. पुलिस शव ने पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन