14 बोरा उर्वरक जब्त

बनकटवाः प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी गांव में सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय कृषि सलाहकार के घर की छापेमारी हुई. छापेमारी में श्री विधि में प्रयुक्त होने वाली उर्वरक का 14 बोरा पकड़ा गया. डीएसपी द्वारा पकड़े गये खाद को जितना थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह को जब्त कर अग्रेतर […]
बनकटवाः प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी गांव में सिकरहना डीएसपी उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय कृषि सलाहकार के घर की छापेमारी हुई. छापेमारी में श्री विधि में प्रयुक्त होने वाली उर्वरक का 14 बोरा पकड़ा गया. डीएसपी द्वारा पकड़े गये खाद को जितना थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए कहा गया है. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार मौजूद थे.
बताया जाता है कि डीएसपी किसी केस के अनुसंध्यान में कृषि सलाहकार के यहां पहुंचे थे. इस बाबत कृषक सलाहकार सुनील कुमार ने बताया कि हम अपने बगल के चार किसानों का खाद अपने घर पर रखे थे. जब्त खाद में अपने घर पर रखे थे हमारे ऊपर लगा आरोप बेबुनियाद है. जब्त खाद में यूरिया चार बोरा, नागाजरुन दो बोरा, डीएपी दो बोरा, कम्पोस्ट दो बोरा तथा जिप्सम चार बोरा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




