मुखिया की हत्या करना चाहते थे डकैत

Updated at : 18 Dec 2014 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया की हत्या करना चाहते थे डकैत

मोतिहारी/ढाका/ सिकरहना : लंबे समय बाद भारत-नेपाल के सीमावर्ती थाना क्षेत्र कुंडवाचैनपुर के गुरहेनवा के मुखिया विनोद गिरि के घर पर मंगलवार की रात हुई भीषण डकैती ने क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम कर दिया है़ डकैत करीब 12.30 बजे रात घर का पिछला दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर गये और मुखिया के […]

विज्ञापन
मोतिहारी/ढाका/ सिकरहना : लंबे समय बाद भारत-नेपाल के सीमावर्ती थाना क्षेत्र कुंडवाचैनपुर के गुरहेनवा के मुखिया विनोद गिरि के घर पर मंगलवार की रात हुई भीषण डकैती ने क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम कर दिया है़
डकैत करीब 12.30 बजे रात घर का पिछला दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर गये और मुखिया के मौसेरे भाई हरेंद्र गिरि को अपने कब्जे में ले लिया़ उन्हीं से घर के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछा और दूसरे कमरे में सोयी मुखिया की बड़ी बहू शोभा गिरि व छोटी बहू सरिता देवी को आगAेयास्त्र के बल पर कब्जे में ले लिया़
डकैतों ने सबके शरीर से आभूषण उतरवा लिये और एक-एक कर सभी अलमारी को खुलवा कर लगभग सात लाख के जेवरात व 50 हजार के लगभग नकद ले गय़े इस बीच प्रतिरोध करने पर सरिता देवी के साथ मारपीट भी की़ मारपीट में सरिता देवी को हल्की चोट भी आयी.
भांजे ने दी सूचना
मुखिया के भांजा अरविंद गिरि छत पर सोये थ़े उन्होंने छिप कर मोबाइल से मुखिया को डकैती की सूचना दी़ हालांकि डकैतों ने अरविंद को भी अपने कब्जे में ले मोबाइल छीन लिया़ सूचना मिलते ही मुखिया ने इसकी जानकारी पुलिस को दी़
पूर्व में भी हो चुकी है डकैती
मुखिया विनोद गिरि के मोतिहारी स्थित आवास पर एक वर्ष पूर्व डकैती हुई थी़ बताया कि एक वर्ष पूर्व मोतिहारी के रघुनाथपुर स्थित उनके आवास पर डकैतों ने धावा बोला था, जिसमें लाखों की संपत्ति लूट ली गयी थी़
घर के पीछे मिले दो बम
बुधवार को ग्रामीणों ने मुखिया के घर के पीछे लगभग दो सौ गज की दूरी पर स्थित एक खेत से दो बम बरामद किया है़ इसकी सूचना पुलिस को दी गयी़ पान पराग के डब्बे में सुतरी बांध कर बम बनाया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन