बेटा देता रहा ममता की दुहाई, नहीं जगी ममता
Updated at : 18 Dec 2014 1:50 PM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मां.. मत जाओ मुङो छोड़ कर, पैदा लिया तब पिताजी का साया सिर से उठ गया, होश संभाला तो तुम मुङो छोड़ कर जा रही हो. यह बात एक किशोर मंगलवार को न्यायालय परिसर में अपने 45 वर्षीय मां के गल्ले लिपट कर कह रहा था. रो रहा था. परंतु मां की ममता […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मां.. मत जाओ मुङो छोड़ कर, पैदा लिया तब पिताजी का साया सिर से उठ गया, होश संभाला तो तुम मुङो छोड़ कर जा रही हो. यह बात एक किशोर मंगलवार को न्यायालय परिसर में अपने 45 वर्षीय मां के गल्ले लिपट कर कह रहा था. रो रहा था. परंतु मां की ममता मृतप्राय नजर आ रही थी.
बच्चे की व्यथा सुन कर व्यवहार न्यायालयमें उपस्थित दर्शकों के आंखों में आंसू भर आये थे. महिला को समझाने के लिए उसकी मां व सास भी उपस्थित थी. किसी की न चली. मामला फेनहारा थाना क्षेत्र के टेउसा गांव का है. यहां की एक 45 वर्षीय महिला ने अपने पंचायत क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक के साथ दूसरी शादी रचाई. महिला की शादी 17 वर्ष पूर्व गांव के अरविंद कुमार चौधरी से हुई थी.
एक पुत्र का जन्म होने के बाद अरविंद की मृत्यु हो गयी. उनके मरने के बाद महिला अपने बच्चे की देखभाल करती रही. एक माह पूर्व अचानक अपने ही पंचायत के युवक केक साथ शादी कर ली. महिला के जेठ ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. केस में महिला ने मंगलवार को अपना बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराया व दूसरी शादी करना स्वीकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




