एक जनवरी से बोतल में मिलेगी देसी शराब

Updated at : 18 Dec 2014 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
एक जनवरी से बोतल में मिलेगी देसी शराब

मोतिहारी : पाउच की जगह अब देशी शराब भी बोतल में मिलेगी़ नये साल में पीनेवाले बोतल में भरी देसी शराब का स्वाद चख सकेंग़े इसको लेकर बुधवार को निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने मोतिहारी में स्थापित किये जा रहे देशी शराब के बोटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया़ […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पाउच की जगह अब देशी शराब भी बोतल में मिलेगी़ नये साल में पीनेवाले बोतल में भरी देसी शराब का स्वाद चख सकेंग़े इसको लेकर बुधवार को निबंधन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने मोतिहारी में स्थापित किये जा रहे देशी शराब के बोटलिंग प्लांट

का निरीक्षण किया़ सचिव श्री सिंह ने बनकट स्थित लगाये जा रहे बॉटलिंग प्लांट की तैयारी का जायजा लिया और एक जनवरी से उत्पादन शुरू करने का निर्देश दिया़ निरीक्षण के दौरान मौके पर उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, कुलवंत कुमार व बॉटलिंग प्लांट लगा रही फै जाबाद के केएम सुगर मीन के मैनेजर व कर्मी मौजूद थ़े इस बाबत जानकारी देते हुए अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि देशी शराब बोटलिंग एक जनवरी से शुरू हो जायेगा़ इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है़ कहा कि बॉटलिंग प्लांट से प्रतिदिन चार लाख पीस उत्पादन होगा़ सभी शराब की बोतल में 200 एमएल देशी शराब होगी़ इस प्लांट से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले को सप्लाइ मिलेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन