मुखिया ने आवेदक को पीटा

Updated at : 16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने आवेदक को पीटा

मोतिहारीः जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर बाहर निकले एक आवेदक की पिटाई मुखिया ने कर दी. उसने मुखिया के विरुद्ध कूपन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत की थी. इस घटना के बाद दरबार के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ पंकज कुमार गुप्ता ने पीड़ित […]

विज्ञापन

मोतिहारीः जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर बाहर निकले एक आवेदक की पिटाई मुखिया ने कर दी. उसने मुखिया के विरुद्ध कूपन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत की थी. इस घटना के बाद दरबार के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.

सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ पंकज कुमार गुप्ता ने पीड़ित व मुखिया दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया. बाद में उन्होंने आरोपी मुखिया को नगर थाना के हवाले कर दिया. मामला बंजरिया प्रखंड के फुलवार दक्षिणी पंचायत से जुड़ा है. गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार में उक्त पंचायत के राधव प्रसाद गुप्ता ने आवेदन दिया. उन्होंने पंचायत के मुखिया कृष्णा दूबे उर्फ हनुमान दूबे पर कूपन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. आवेदन देकर जैसे ही वह दरबार से बाहर निकले मुखिया ने पकड़कर उसकी धुनायी कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन