चिकित्सक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

मोतिहारीः शहर के दंत चिकित्सक सुरेश चंद्रा से अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. उनके मोबाइल पर तीन दिनों से रंगदारी के लिए फोन कर दबाव दिया जा रहा है. इससे चिकित्सक सहित उनका परिवार दहशत में है. चिकित्सक ने एसपी को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना में बुधवार को प्राथमिकी […]
मोतिहारीः शहर के दंत चिकित्सक सुरेश चंद्रा से अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. उनके मोबाइल पर तीन दिनों से रंगदारी के लिए फोन कर दबाव दिया जा रहा है. इससे चिकित्सक सहित उनका परिवार दहशत में है. चिकित्सक ने एसपी को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी.
चिकित्सक सुरेश चंद्र के मोबाइल नंबर पर 8539972686 से रंगदारी के लिए फोन आया. उसके बाद भी दो-तीन बार फोन कर रंगदारी देने के लिए दबाव दिया गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




