पुलिस बन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी
Updated at : 09 Dec 2014 11:00 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी/कोटवा : अपराधियों पुलिस वाला बन कर एनएच 28 से सोमवार की सुबह चालक को बंधक बना ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली़ घटना को बोलेरो सवार पांच अपराधियों ने मिल कर अंजाम दिया़ ट्रैक्टर बंजरिया थाने के बनकट गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का है़ बताया जाता है कि चालक जयनाथ सिंह सिघवलिया चीनी मिल में ईख गिरा […]
विज्ञापन
मोतिहारी/कोटवा : अपराधियों पुलिस वाला बन कर एनएच 28 से सोमवार की सुबह चालक को बंधक बना ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली़ घटना को बोलेरो सवार पांच अपराधियों ने मिल कर अंजाम दिया़ ट्रैक्टर बंजरिया थाने के बनकट गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का है़ बताया जाता है कि चालक जयनाथ सिंह सिघवलिया चीनी मिल में ईख गिरा कर वापस लौट रहा था़.
कोटवा एनएच 28 पर बोलेरो सवार पांच अपराधियों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर रोका. उसके बाद अपने को पुलिस वाला बता थाना चलने के लिए कहते हुए चालक को पीट कर बोलेरो में बैठा मुंह व हाथ-पैर बांध दिया़ तीन अपराधी बोलेरो से उतर ट्रैक्टर पर बैठ गये, जबकि दो अपराधी ट्रैक्टर चालक को बोलेरो से लेकर गोपालगंज की तरफ भाग निकल़े
सिघवलिया चीनी मिल से सात किलोमीटर आगे अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक को एनएच किनारे ईख के खेत में छोड़ कर फरार हो गय़े चालक किसी तरह हाथ-पैर की रस्सी खोल सड़क पर गाडी पकड़ कर कोटवा पहुंचा़ उसने पहले ट्रैक्टर मालिक को दूरभाष पर सूचना दी. इसके बाद ट्रैक्टर मालिक श्री सिंह थाना पहुंच कर पुलिस को घटना से अवगत कराया़ ट्रैक्टर का नंबर बीआर22सी/2126 है़ थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




