मिथिला एक्सप्रेस से मिली वृद्ध की लाश
Updated at : 09 Dec 2014 10:59 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : हावड़ा से रक्सौल आने वाली 13021 नंबर की मिथिला एक्सप्रेस की विकलांग बोगी से सोमवार को एक वृद्ध का शव बरामद किया गया. मृतक समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोसहा गांव निवासी रामस्वरूप साह था. मृतक के पॉकेट से मिली डायरी व वोटर आइडी के आधार पर उसकी पहचान करते हुए […]
विज्ञापन
रक्सौल : हावड़ा से रक्सौल आने वाली 13021 नंबर की मिथिला एक्सप्रेस की विकलांग बोगी से सोमवार को एक वृद्ध का शव बरामद किया गया. मृतक समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोसहा गांव निवासी रामस्वरूप साह था. मृतक के पॉकेट से मिली डायरी व वोटर आइडी के आधार पर उसकी पहचान करते हुए पॉकेट डायरी में दर्ज नंबर के आधार पर उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि मृतक के पॉकेट से पानागढ़ स्टेशन से समस्तीपुर तक का रेल टिकट भी प्राप्त हुआ है. इसके साथ उसके पास से 1510 रुपये नकद व अन्य कपड़े व जरूरी सामान भी मिला है. मृतक के हाथ पर टेप लगा हुआ है, जिससे प्रतीत होता है उसका इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि मिथिला के विकलांग बोगी से उतारे गये
रामस्वरूप साह के पास से दो बोतलें मिली हैं. इसमें फेनाइल जैसा केमिकल रखा हुआ है. उन्होंने बताया कि शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं मिले हैं. फोन पर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. साथ ही आवश्यक कागजी कार्रवाई को पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है. वहीं समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन रक्सौल नहीं पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




