एक साल पहले लापता शिक्षक का पुत्र मिला
Updated at : 09 Dec 2014 10:58 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने ढेकहा पुराना झिटकहिया गांव से लापता 14 वर्षीय आलोक रंजन को बरामद कर लिया है़ उसकी बरामदगी उसके घर से ही हुई है़ बताया जाता है कि एक वर्ष पहले शिक्षक अशोक कुमार सिंह का पुत्र आलोक रंजन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था़ उसके परिजनों ने गुमशुदगी का […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने ढेकहा पुराना झिटकहिया गांव से लापता 14 वर्षीय आलोक रंजन को बरामद कर लिया है़ उसकी बरामदगी उसके घर से ही हुई है़ बताया जाता है कि एक वर्ष पहले शिक्षक अशोक कुमार सिंह का पुत्र आलोक रंजन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था़ उसके परिजनों ने गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया़ पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद गुमशुदगी के मामले को अपहरण की घटना में तब्दील कर छानबीन शुरू की़.
इसी बीच सोमवार को पता चला कि आलोक अपने घर वापस आ गया है़ सूचना मिलते ही जमादार सह अनुसंधानकर्ता भेष नारायण सिंह यादव ने ढेकहा पुराना झिटकहिया गांव में पहुंच आलोक को पूछताछ के लिए थाना लाय़े. पूछताछ में आलोक ने पुलिस को बताया है कि मां व पिता पढ़ने के लिए डांट-फटकार लगाये, जिससे वह पैसा निकाल ट्रेन पकड़ कर कोलकाता चला गया़ वहां एक दुकान पर काम कर रहा था़ इधर घर वापस लौटने का मन बना तो कोलकाता से वापस लौट आया़ उसके घर वापस आने की सूचना परिजनों ने थाना को नहीं दी़ पुलिस को किसी माध्यम से सूचना मिली तो घर पहुंच कर आलोक को बरामद कर लिया़ थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आलोक को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




