वार्ड सदस्य को पकड़ा व पीट कर किया अधमरा
Updated at : 08 Dec 2014 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड सदस्य ने मुखिया समर्थक को मारी गोली मोतिहारी (पू.चं.) : लखौरा थाना अंतर्गत ब्रह्मटोले में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में बाबूलाल सहनी को गोली मार कर घायल कर दिया गया. घटना से आक्रोशित बाबूलाल के समर्थकों ने हमलावर वार्ड सदस्य रामाज्ञा सहनी को पकड़ पीट कर अधमरा कर दिया. उसके पास से एक […]
विज्ञापन
वार्ड सदस्य ने मुखिया समर्थक को मारी गोली
मोतिहारी (पू.चं.) : लखौरा थाना अंतर्गत ब्रह्मटोले में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में बाबूलाल सहनी को गोली मार कर घायल कर दिया गया. घटना से आक्रोशित बाबूलाल के समर्थकों ने हमलावर वार्ड सदस्य रामाज्ञा सहनी को पकड़ पीट कर अधमरा कर दिया.
उसके पास से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ है. इसे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. घटना के बाद पुलिस दोनों घायलों को रहमानिया नर्सिग होम में इलाज के लिए लेकर पहुंची. वहां दोनों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.
थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गंवई राजनीति के तहत घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की पूरी जांच की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाबूलाल मुखिया का समर्थक है. वह मुखिया अनिता देवी के पति विजय सहनी का खास सहयोगी है. वार्ड रामाज्ञा सहनी से उसकी अदावत चल रही थी.
बाबूलाल शाम में चौक से घर आ रहा था. वह जैसे ही गांव में पहुंचा की घात लगाये रामाज्ञा ने उसे देखते ही गोली मार दी. गोली की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. वारदात का कारण पता चलते ही उनका गुस्सा भड़क गया. ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य रामाज्ञा को पकड़ उसके पास से हथियार व कारतूस छीन लिया. उसके बाद जम कर धुनाई कर अधमरा कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




