गुणवत्तापूर्ण कार्य करें कर्मी

Updated at : 16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण कार्य करें कर्मी

मोतिहारीः समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीइएन टू अमित कुमार ने शनिवार को बापूधाम मोतिहारी एवं सुगौली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीइएन श्री कुमार ने स्टेशन के क्वार्टर कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया और उसके गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की जांच की. सुगौली रेलवे स्टेशन कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन […]

विज्ञापन

मोतिहारीः समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीइएन टू अमित कुमार ने शनिवार को बापूधाम मोतिहारी एवं सुगौली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीइएन श्री कुमार ने स्टेशन के क्वार्टर कॉलोनी में हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया और उसके गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की जांच की.

सुगौली रेलवे स्टेशन कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन पहुंच पथ व नाले के निर्माण का स्थल जांच किया. और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही रेल खंड के रेलवे ट्रेक का भी मुआयना किया. हालांकि ट्रैक निरीक्षण में शिकायत में शिकायत नहीं पायी गयी. निर्माणाधीन कार्यो के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने कार्य को संतोषजनक बताया. कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो रहा है. टैक की स्थिति भी अच्छी है.

वहीं सेमरा स्टेशन पर चल रहे तीसरे ट्रैक के निर्माण कार्यो का भी श्री कुमार ने विंडो निरीक्षण किया ओर कार्य जल्द से जल्द पुरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दरम्यान मौके पर मोतिहारी एइएन राकेश कुमार, सीनियर सेक्सन इंजीनियर कार्य (मोतिहारी) सैयद फरहान हासमी, जेइ वर्क्स (सुगौली) विनीत कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन