झाड़ी में मिला लापता युवक का शव

Updated at : 16 Jul 2013 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
झाड़ी में मिला लापता युवक का शव

* एक सप्ताह से था लापता, परिजन कर रहे थे खोजबीनमोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे झाड़ी से 17 वर्षीय एक युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार को बरामद हुआ है. शव की पहचान मधुबनीघाट गांव निवासी जग्गा सहनी के पुत्र रमेश सहनी के रूप में की गई है. […]

विज्ञापन

* एक सप्ताह से था लापता, परिजन कर रहे थे खोजबीन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे झाड़ी से 17 वर्षीय एक युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार को बरामद हुआ है. शव की पहचान मधुबनीघाट गांव निवासी जग्गा सहनी के पुत्र रमेश सहनी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रमेश एक सप्ताह से घर से लापता था.

परिजन खोजबीन में लगे हुए थे. इसी बीच रविवार को ग्रामीणों ने झाड़ी में एक शव देखा. जग्गा भी वहां पहुंचा और कपड़े से शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की. सूचना मिलते ही मुफस्सिल के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को घटना स्थल पर भेजा.

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी. आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने रमेश की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झाड़ी में फेंक दिया होगा. हालांकि, परिजनों ने अभी तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन