अपराधियों ने मांगी 50 हजार की रंगदारी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा पछियारी टोला निवासी प्रताप कुमार गोस्वामी से अज्ञात अपराधियों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी का पैसा नहीं देने पर घर में घुस कर हत्या कर देने की धमकी भी दिया गया है. घटना के बाद से श्री गोस्वामी सहित उनका परिवार दहशत में है. […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा पछियारी टोला निवासी प्रताप कुमार गोस्वामी से अज्ञात अपराधियों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी का पैसा नहीं देने पर घर में घुस कर हत्या कर देने की धमकी भी दिया गया है.
घटना के बाद से श्री गोस्वामी सहित उनका परिवार दहशत में है. इस मामले में उन्होंने थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि श्री गोस्वामी के मोबाइल नंबर 7352139788 पर 16 जून को करीब 11.24 बजे दिन में 9944502198 से फोन कर अपराधियों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दिया कि पैसा नहीं मिलने पर घर में घुस कर हत्या कर दूंगा.
फोन करने वाले अपराधी ने घर में घुस कर लूटपाट करने की धमकी भी दी और कहा कि पुलिस को सूचना देने पर अंजाम और भी बुरा होगा. थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




