गांधीवाद का कोई विकल्प नहीं : सचिव

Updated at : 16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
गांधीवाद का कोई विकल्प नहीं : सचिव

मोतिहारी : राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम के तहत गांधी संदेश यात्रा आज गांधी संग्रहालय, मोतिहारी में पहुंचा. यात्रियों का स्वागत एवं विदाई गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने फूल माला पहनकर की. साथ उन्होंने कहा कि गांधीवाद का कोई विकल्प नहीं है. आज पूरा विश्व गांधीवाद को अपना रहा है यहीं कारण है कि संयुक्त […]

विज्ञापन

मोतिहारी : राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम के तहत गांधी संदेश यात्रा आज गांधी संग्रहालय, मोतिहारी में पहुंचा. यात्रियों का स्वागत एवं विदाई गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने फूल माला पहनकर की. साथ उन्होंने कहा कि गांधीवाद का कोई विकल्प नहीं है. आज पूरा विश्व गांधीवाद को अपना रहा है

यहीं कारण है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दो अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस घोषित के द्वारा किये गये कार्यो और उपलब्धियों का देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनय कुमार उपाध्याय ने किया और कहा कि चंपारण देश आजादी का अगुआ रहा है.

अत: विकास के मामले में भी चंपारण का पूरे देश में पहला स्थान होना चाहिए. चंपारण की अवहेलना गांधी की अवहेलना है और गांधी की अवहेलना राष्ट्र की अवहेलना है. गौरतलब हो कि धमेंद्र विद्रोही और रामपुकार सिन्हा के नेतृत्व में 30 सदस्यी गांधी संदेश यात्रा को लोग गांधी संग्रहालय में गांधी सतंभ पर पुष्प अर्पण किये.

तत्पश्चात सभगार भवन में उनलोगों का स्वागत सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ. स्वागत करने वालों में युवा संगठन के अध्यक्ष रंजीत कुमार गिरी और युवा नेता हरेंद्र पंडित थे. जिन्होंने यात्रियों को पुष्ट माला पहनाकर स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन