करंट लगने से विवाहिता की मौत मामले में यूडी केस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2020 12:07 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के कटहा लोकनाथपुर में शुक्रवार की शाम करंट लगने से रोबिना खातून (25) की मौत मामले में यूडी केस दर्ज हुआ है. पति बंजरिया थाने के सिसवा अजगरी के मो. आजाद ने बताया कि, उसकी पत्नी रोबिना खातून बकरी के लिए पत्ता तोड़ने कटहा लोकनाथपुर सरेह में गयी थी. पत्ता तोड़ने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के कटहा लोकनाथपुर में शुक्रवार की शाम करंट लगने से रोबिना खातून (25) की मौत मामले में यूडी केस दर्ज हुआ है. पति बंजरिया थाने के सिसवा अजगरी के मो. आजाद ने बताया कि, उसकी पत्नी रोबिना खातून बकरी के लिए पत्ता तोड़ने कटहा लोकनाथपुर सरेह में गयी थी.

पत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी. इसी दौरान विद्युत तार के चपेट में आ गयी, जिसके कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन