फार्म के लिए 96.51 लाख का लिया ऋण, बिना अनुमति बेच दिया सामान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2019 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया, तो खुली पोल मोतिहारी : पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा से डेयरी फार्म खोलने के लिए 95.51 लाख रुपये लोन लेनेवाले मुकेश कुमार पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुकेश घोड़ासहन लौखान का रहने वाला है. उन्होंने पांच अप्रैल को बैंक से […]
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया, तो खुली पोल
मोतिहारी : पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य शाखा से डेयरी फार्म खोलने के लिए 95.51 लाख रुपये लोन लेनेवाले मुकेश कुमार पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुकेश घोड़ासहन लौखान का रहने वाला है. उन्होंने पांच अप्रैल को बैंक से डेयरी फार्म खोलने के लिए लोन लिया था.
बैंक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया तो पता चला कि मुकेश ने सारे पशु व डेयरी का सामान बैंक से बिना अनुमति लिए ही बेच दिया है. बैंक ने ऋण वापस करने के लिए उसपर दबाव बनाया तो उसने 69.93 लाख का एक चेक बैंक में जमा किया. खाता में राशि नहीं रहने के कारण चेक बाउंस कर गया.
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शहर के बलुआ टाल के प्रवीण कुमार ने मुकेश पर धोखाधड़ी व जालसाजी का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी. शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया है कि मुकेश ने 95.51 लाख लोन लेने के लिए डेयरी फार्म प्रोजेक्ट के साथ बैंक में आवेदन दिया था.
बैंकिंग औपचारिकताओं को पूरा कर उसे 80 दुधारू पशु खरीदने के लिए 40 लाख व डेयरी फार्म चलाने के लिए 30 लाख की स्वीकृति दी गयी. 25.51 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में मुकेश को डेयरी प्रोजेक्ट में लगाना था. इंस्पेक्टर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




