गांजा के साथ चार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रक्सौल : सीमा पर एसएसबी की 47वीं वाहिनी के जवानों ने 62 किलो गांजा के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख 60 हजार रुपये आंकी गयी है. सेनानायक प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि गांजा को आरोपितों ने सिर पर रखकर नेपाल से भारत की तरफ आ […]
विज्ञापन
रक्सौल : सीमा पर एसएसबी की 47वीं वाहिनी के जवानों ने 62 किलो गांजा के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख 60 हजार रुपये आंकी गयी है.
सेनानायक प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि गांजा को आरोपितों ने सिर पर रखकर नेपाल से भारत की तरफ आ रहे थे. आरोपितों में नेपाल के पोखरिया के रामबाबू सहनी, सुगौली के रौशनपुर सपहां के अनिल कुमार, सुग्रीव कुमार व अशोक कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि तस्कर गांजा को भारतीय बाजार में पहुंचाने की योजना में थे, जिसे एसएसबी ने विफल कर दिया है. आरोपितों को नारकोटिक्स विभाग पटना को सौंप दिया गया है.
नेपाल में चरस के साथ मोतिहारी के दो गिरफ्तार
मोतिहारी/बैरगनिया . सीमा पार नेपाल के मकवानपुर में नेपाल पुलिस ने प्रतिबंधित नशीला पदार्थ 25 किलो ग्राम चरस के साथ मोतिहारी के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोतिहारी के शिशवा वार्ड 2 निवासी राजेश यादव ( 25) व मोगलेसपुर के ऋषि कुमार यादव के रूप में की गयी है. मकवानपुर के एसपी मुकेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों युवकों के बाइक की टंकी के नीचे से उक्त चरस को बरामद किया गया.
बताया कि बाइक की टंकी के नीचे काटकर चरस को छुपा कर रखा गया था. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जब्त चरस को वह बेचने के लिये भारतीय सीमा क्षेत्र में ले जा रहा था. बताया कि इससे पहले भी भी वह चरस के खेप को भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचा चुका है.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्रतिबंधित नशीला पदार्थ कारोबार से संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही जब्त चरस व बाइक को सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










