चांदमारी से अधिवक्ता पुत्र लापता, शिकायत दर्ज

Updated at : 08 Nov 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
चांदमारी से अधिवक्ता पुत्र लापता, शिकायत दर्ज

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ला निवासी हिमांशु कात्यायन बुधवार दोपहर से लापता है. उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर बुलाया. वह घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कही सुराग नहीं मिला. परिजन किसी अनहोनी की आशंका […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के चांदमारी मोहल्ला निवासी हिमांशु कात्यायन बुधवार दोपहर से लापता है. उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर बुलाया. वह घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कही सुराग नहीं मिला.

परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान है. हिमांशू के पिता अधिवक्ता अवधकिशोर पाण्डेय ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि हिमांशू मर्चेंटनेवी गोवा में काम करता है. छठपूजा के अवसर पर घर आया था. तीन-चार दिनों से कोई व्यक्ति उसके मोबाइल पर लगातार फोन कर रहा था.

मंगलवार को फोन आने पर वह घर से निकला, उसके बाद वापस नहीं लौटा. नगर पुलिस ने बताया कि हिमांशु व उसके मोबाइल पर जिस नम्बर से कॉल आया था, दोनों का सीडीआर निकाला जा रहा है. बहुत जल्द उसे ढुंढ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन