नर्सिंग होम में तोड़फोड़ डॉक्टर से की मारपीट
Updated at : 23 Oct 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल चौक स्थित गली नंबर-4 में एसआर अस्पताल में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की. वहीं, डाॅ राजीव कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में डाॅ राजीव ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि अस्पताल में था. इसी दौरान चिरैया माधोपुर महुआवा के जमील अहमद, हरसिद्धि […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सदर अस्पताल चौक स्थित गली नंबर-4 में एसआर अस्पताल में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की. वहीं, डाॅ राजीव कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में डाॅ राजीव ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया कि अस्पताल में था. इसी दौरान चिरैया माधोपुर महुआवा के जमील अहमद, हरसिद्धि औरैया के शमीमा खातून, शमीम अहमद, छतौनी भवानीपुर जिरात के धीरज कुमार पांच-छह अज्ञात लोगों के साथ अस्पताल में घुस तोड़फोड़ व गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. बताया कि आरोपितों ने अस्पताल बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है. जमील अहमद व शमीमा खातून पूर्व में डाॅ राजीव के अस्पताल में काम करते थे. नगर पुलिस ने बताया कि छानबीन की जायेगी.
पिकअप की ठोकर से मजदूर घायल
पिपरा. वीरता बाजार के पास चकिया-चोरमा पथ में पिकअप वाहन की ठोकर से रोड मार्किंग करने वाले एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल मजदूर को इलाज के लिए चकिया निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. मजदूर दरभंगा के चुनाभट्टी के महिंद्र लहरी का 25 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार के है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




