उधार मछली नहीं देने पर दुकानदार को घायल कर की लूटपाट

मोतिहारी : डुमरियाघाट थाने के रामपुर खजुरिया चौक पर उधार मछली नहीं देने पर रमेश कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है. घटना को लेकर रमेश ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि चौक पर पान व मछली […]
मोतिहारी : डुमरियाघाट थाने के रामपुर खजुरिया चौक पर उधार मछली नहीं देने पर रमेश कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है. घटना को लेकर रमेश ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि चौक पर पान व मछली की दुकान है.
ग्रामीण बुलेट सहनी, नीरज सहनी, रामदास सहनी सहित अन्य लोग दुकान पर पहुंचे. पांच किलो मछली लिया. पैसा मांगने पर गाली गलौज की. गाली देने से मना किया तो मारपीट कर घायल कर दिया. दुकान से करीब 50 हजार का सामान व गल्ला से 40 हजार कैश लूटने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के लिए डुमरियाघाट थाने को आवेदन भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










